Doaba

Reporter:– Parerna/ Harpal Singh


पठानकोट में बीते दिन गांव वासियों द्वारा दो संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस को सूचित किया गया था पुलिस द्वारा पठानकोट के मकीमपुर गाओ के आसपास के जंगल के इलाके को सर्च किया जा रहा है बीते दिन से ही यह सर्च ऑपरेशन जारी है

बीते दिन गांव वासियों द्वारा पठानकोट पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई थी कि दो संदिग्ध उनके इलाके में घूम रहे हैं और गांव वासियों से अलग-अलग जगहों का पता पूछ रहे हैं जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पठानकोट के एसएसपी द्वारा पूरे इलाके में सर्च करने के हुक्म जारी किए गए थे आज भी अधिक फोर्स के साथ लगभग 20 गांव के आसपास के जंगल के इलाके को सर्च किया जा रहा है आपको बता दें कि इस इलाके के पास ही एयर फोर्स स्टेशन है और साथ में आर्मी का इलाका भी लगता है इसलिए पुलिस किसी भी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहती बाकी सुरक्षा एजेंसियां भी इस सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं यूएवी (अनमैन्ड एरियर व्हीकल) द्वारा भी पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है एसएससी पठानकोट ने बताया कि कल उनको जैसे ही इंफॉर्मेशन मिली कि दो संदिग्ध उनके इलाके में घूम रहे हैं उन्होंने तुरंत इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया रात को भी उनके द्वारा जवानों को अलर्ट पर रखा गया था एसएससी ने बताया कि उनके सूत्रों द्वारा अभी उनको इनपुट मिले हैं कि यह जो 2 लोग देखे थे वह पुंछ इलाके से संबंधित है और वह हाजी और मौलवी है जो इस इलाके में चंदा इकट्ठा करने आए हुए थे इसके अलावा कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है

Leave a comment