Pathankot

पठानकोट की पुलिस फोर्स द्वारा देहाती इलाके की सर्च जारी

रिपोर्टर:–  प्रेरणा/हरपाल सिंह

पठानकोट के देहाती इलाके में गांव मकीमपुर के पास कोठी पंडिता के रास्ते में जाते स्थानीय लोगों को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जो लोगों से रास्ता पूछते हुए जा रहे थे उनकी वेशभूषा से लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह लोग संदिग्ध हो सकते हैं जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी गई एसएसपी पठानकोट द्वारा तुरंत पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन के हुक्म जारी किए गए जिला पठानकोट की पूरी पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके को घेरा डाल दिया और तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके को घेरा डाल दिया डी एस पी राजिंदर मन्हास ने इस बारे मे जानकारी देते हुए बताया की पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैँ।

Leave a comment