Jalandhar Times

वीकली लॉकडाउन के कारन किशनगढ़ में सड़कें और मार्केट पड़ी सुनसान

Watch On Youtube https://youtu.be/FJjIgryGOhw

पंजाब/ जालंधर /किशनगढ (गुरप्रीत बल्ल) सरकार द्वारा बढ़ती हुई करोना महामारी को रोकने के लिए हफ़्तावारी लाकडाउन लगाया गया ।

जिसके चलते हुए जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल कम दिखाई दी, और किशनगढ़ अड्डा बिल्कुल सुनसान पड़ा रहा । इलाके के आस पास सारी दुकानें बंद रहीं सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं वाली दुकानें खुली रहीं। 

1 दिन पहले किशनगढ़ में रात 8 बजे के बाद देर रात तक दुकानें खुली पाई गई थी ओर लाकडाउन की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई थी , जिसके बाद प्रशासन द्वारा लाकडाउन को पूर्ण रूप से लागू करवाया गया।

लाकडाउन के कारण सड़कों पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहा,सड़कों पर बिल्कुल इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए ।  कैप्शन :नेशनल हाइवे पर किशनगढ़  अड्डा बिल्कुल सुनसान पड़ा रहा और किशनगढ़ में मार्केट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही।

Leave a comment