DOABA TIMES

संत बाबा प्रीतम दास जी महाराज बाबे जोड़े सलाना बरसी समागम श्रद्धापूर्वक मनाया गया

* इस दौरान कोविड की सरकारी हिदायतों का पूरा ध्यान रखा गया

पंजाब/जलंधर (सुरजीत पाल /दिलबाग सिंह ) ब्रह्मलीन सन्त प्रीतम दास जी महाराज बाबे जोड़े रायपुर रसूलपुर वालों की सलाना बरसी श्री गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसाइटी रजि. पंजाब के प्रधान संत बाबा निर्मल दास जी महाराज की अगुवाई में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ।

इस मौके पर सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने उपरांत सरबत के भले के लिए अरदास की गई । इस उपरांत कीर्तनी जत्थों द्वारा संगतों को कीर्तन द्वारा निहाल किया गया। इस उपरांत संगतों को अटूट लंगर वरताए गए ।

इस मौके पर नारी शक्ति फाउंडेशन भारत के प्रधान बहन संतोष कुमारी जी द्वारा संत बाबा प्रीतम दास जी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए बताया कि संत बाबा प्रीतम दास जी द्वारा अपना पूरा जीवन नाम सिमरन और मानवता की भलाई के लिए लगाया ,सभी संगतों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
इस मौके पर संत बलवंत सिंह डिगरीया, संत सोढी सिंह , संत निरंजन दास जी शेरपुर, संत प्रकाश सिंह जेजो, संत राम सरूप जी , शांत जोगा सिंह , संत अजमेर सिंह , संत बाबा जगीर सिंह , संत गुरमीत सिंह , संत मोहनलाल और हल्का करतारपुर के एम एल ए चौधरी सुरेंद्र सिंह , जत्थेदार गुरदीप सिंह , प्रदीप कुमार सरपंच बल्ला ,प्रि. परमजीत जस्सल , राज कुमार डोगर, एक्सियन बलबीर कुमार , महेन्द्र पाल और समूह संगत विशेष मौके पर हाजिर थीं ।

Leave a comment