Doaba Times

पेटीएम से गुरूवार की रात यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कत आ रही थी. पेटीएम मनी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अकमाई, डीएनएस प्रोवाइडर की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

दुनियाभर में जोमैटो पेटीएम, डिजनी प्लस, सोनी लाइव, प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN) के काम नहीं करने की वजह से गुरूवार की रात इसके यूजर्स को काफी दिक्कतें आई. करीब एक घंटे तक इसकी दिक्कत झेलने के बाद जब यूजर्स की तरफ से इसकी रिपोर्ट की गई तो इंटरनेट प्रोवाइडर अकमाई ने इसकी पुष्टि की है कि इसमें दिक्कतें आई हैं. अब एक बार फिर से सभी साइट्स की सेवाओं बहाल हो गई हैं.

इंटरनेट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के अनुसार गुरूवार की शाम करीब 8 बजकर 55 मिनट पर यह दिक्कत शुरू हुई थी.

Leave a comment