Gurdaspur

गाय की रक्षा करने वालों को 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने सम्मानित किया

*गौरक्षकों ने ड्रेन में गिरी गाय को दलदल में से निकाला था

गुरदासपुर,22जुलाई(अजै महाजन) आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने पिछले दिनों ड्रेन में गिरी गाय को दलदल में से बाहर निकालकर रक्षा करने वाले राकेश कुमार,अमित कुमार,राजेश कुमार तथा उपदेश कुमार को शिवसेना कार्यालय में सम्मानित किया तथा सम्मान चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले शिवा रिसोर्ट के नजदीक ड्रेन में एक गाय गिर गई थी जो दलदल में लगातार डूबती जा रही थी जिसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता रमन बहल को फोन पर बताया जिन्होंने इसको गम्भीरता से लेते हुये तुरंत नगरपालिका के ईओ अशोक कुमार तथा एनिमल हसबैंडरी के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शाम सिंह को अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचने के लिए कहा।सोनी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो अशोक कुमार तथा डॉक्टर शाम सिंह की टीम के लोग भी वहां पहुंच गए परन्तु गाय 75 प्रतिशत तक दलदल में डूब चुकी थी तब राकेश कुमार,राजेश कुमार,अमित कुमार,उपदेश कुमार तथा उनके साथियों ने जान की परवाह न करते हुए दलदल में उतर कर 2 घण्टे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसके लिए वहां मौजूद तमाम लोगों ने गौरक्षकों की जमकर तारीफ की इसीलिए आज इनको शिवसेना कार्यालय में आमंत्रित किया गया जहां शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों के सामने इन्हें सम्मानित किया गया ताकि बच्चों में भी गौरक्षा और परोपकार की भावना उतपन्न हो सके।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा,संचालिका राजवंत कौर,मंजू,अजय कुमार,दीपक कुमार,जोधा,बीर सिंह,अंशु,पलक,लक्ष्मी,मणि आदि उपस्थित थे।

Leave a comment