Gurdaspur

जागरण में खलल डालने वालों के खिलाफ पर्चा करवाएगा हिन्दू महागठबंधन

हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई

*बेसहारों के लिए सहारा बन रहा है हिन्दू महागठबंधन

गुरदासपुर (अजय महाजन) पिछले दिनों थाना बेहरामपुर के अंतर्गत किन्ही शरारती तत्वों द्वारा किसी घर मे चल रहे माता रानी के जागरण में ईंट पत्थरों से हमला करने की घटना की हिन्दू महागठबंधन के सदस्यों ने गहरी निंदा व्यक्त की।
पीड़ित घरवालों राकेश कुमार,अजय कुमार,कस्तूरी लाल तथा वीना रानी ने शिवसेना कार्यालय में पहुंच कर सहायता की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घर मे जागरण आयोजित किया गया था जिसमे उनके परिवारिक सदस्य तथा रिश्तेदार शामिल हुए थे परन्तु पास ही रहने वाले कुछ शरारती तत्वों ने जिनके साथ उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है उन्होंने जागरण में खलल डालने की नीयत से उनके घर के बाहर पटाखे चलाने शुरू कर दिए परन्तु जब उनको मना किया गया तो उन्होंने पटाखे जागरण में बैठी लड़कियों और औरतों पर फेंकने शुरू कर दिये जिसका परिवारिक सदस्यों ने डटकर विरोध किया परन्तु उक्त लोगों ने शराब के नशे में घर मे घुसकर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिससे जागरण के लिए लगाया गया भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया इसके अतिरिक्त जागरण मंडली तथा मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई।
उन्होंने बताया कि उनके ईंट पत्थरों से कंवलजीत कौर,राकेश कुमार एंग्री,पल्लवी,शमा,राकेश कुमार,कस्तूरी लाल को गंभीर चोटें लगी और मनुभव कुमार की कुछ हड्डियां भी टूट गई।
उन्होंने कहा कि वे लोग पहले से ही असामाजिक कार्यों में लिप्त है पर पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करती है इसलिए उन्होंने शिवसेना से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनको इंसाफ मिल सके।
इस मौके पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे,शिवसेना समाजवादी,शिवसेना, पंजाब,शिवसेना हिन्द,राष्ट्रीय हिन्दू सेना,क्रांतिकारी सेना,शिवसेना हिंदुस्तान से सम्बंधित नेताओं हरविंदर सोनी,संजीव हांडा,रावनिश कुमार,सचिन कुमार,अमरनाथ, रामलाल,शेर सिंह,रमन शर्मा तथा रोहित अबरोल ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदुओं की भावनाओ से लगातार खेलने का प्रयास किया जा रहा है और उक्त घटना इसका सबूत है उन्होंने कहा कि हिन्दू महागठबंधन इस घटना की अपने स्तर पर जांच करेगा अगर ये साबित हो गया कि शरारती तत्वों ने जागरण में विघ्न डाला है और हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर प्रहार किया है तो अपराधियों को सज़ा दिलवाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।
उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर से मांग करते हुए कहा कि उक्त शरारती तत्व सरेआम सोशल मीडिया पर जुर्म को स्वीकार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं अगर दो दिन के भीतर अपराधियों के खिलाफ धारा 307,295 A,452,325 तथा आईटी एक्ट आदि के अंतर्गत मामला दर्ज नही किया तो बेहरामपुर थाने का घेराव किया जाएगा।

Leave a comment