Doaba Times

विद्यार्थियों ने ॐ नमः शिवाय के जाप का पुण्य गौमाता को समर्पित किया गया।

शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों ने गौमाता की बीमारी ठीक होने की कामना की।

आज शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सावन महीने से सम्बंधित ॐ नमः शिवाय का जाप का समापन सम्पूर्ण विधिविधान से किया गया जिसमें शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी व जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने बताया कि सावन महीने में भोलेनाथ बड़ी जल्दी प्रसन्न होते हैं इसलिए उनको प्रसन्न करने के लिए लगातार दूसरे साल भी पूरा एक महीना ॐ नमः शिवाय का जाप बड़ी श्रद्धा तथा भक्ति भाव से किया गया जिसका समापन आज किया गया है।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2019 को झुग्गी झोम्पड़ी में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने की ज़िम्मेदारी शिवसेना तथा संचालिका राजवंत विम्मी ने उठाई जो तीन साल बाद भी शिवसेना विद्यालय के माध्यम से तनदेही से निभाई जा रही है।उन्होंने बताया कि बच्चों को सावन महीने का महत्व बताया गया जिसके फलस्वरूप उन्होंने निश्चय किया कि सभी विद्यार्थी पूरा महीना रोज़ 2 घण्टे जाप किया करेंगे जिसमें विशेष सहयोग देते हुए हरबंस साउंड,बब्बू स्वीट्स,सोनी ट्रेडर्स,सुरक्षाकर्मीयों राजकुमार,योगेश शर्मा,जोगिंदर पाल, गुरमुख सिंह तथा सुनील कुमार ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए जाप में पूरा महीना उपस्थिति दर्ज करवाई तथा बीएसएफ में कार्यरत काहनूवान से हतींद्र काली ने बच्चों को सैनिटाइजर,साबुन तथा तरल साबुन भेंट किए।

आज समापन कार्यक्रम के समय सभी विद्यार्थियों,सुरक्षाकर्मीयों तथा शिवसैनिकों ने अपने पाठ से मिलने वाले पुण्य को गौमाता को समर्पित कर दिया ताकि गौमाता में फैली बीमारी जल्दी से ठीक हो जाये।
इस मौके पर अजय कुमार, दीपक कुमार, मंजू,लक्ष्मी,अंशु,पलक,राजबीर,योद्धा,रोशनी,श्रुति शर्मा,माणिक शर्मा,वीरमा,बीर सिंह,हनी कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a comment