Doaba Times

खेडां वतन पंजाब दीयां जिला लेवल खेलों का आयोजन

पठानकोट (सतनाम सिंह) आज पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी के निर्देश अनुसार खेडां वतन पंजाब दीयां जिला लेवल खेलों का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद जी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया इसके बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद जी ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर खेलों का शुभारंभ किया इस मौके पर विशेष मेहमान विभूति शर्मा जी रोहित सियाल जी जिला प्रधान आप , एसडीम पठानकोट कालाराम कंसल जी,

जिला शिक्षा ऑफिसर जसवंत सिंह जिला खेल ऑफिसर सतवंत कौर और भी विभागीय ऑफिसर पहुंचे कैबिनेट मंत्री लालचंद जी ने कहा की मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी की पहल से हमारे जो नौजवान हमारी संस्कृतिक खेलों से दूर होते जा रहे थे वह पढ़ाई के साथ-साथ दुबारा उन खेलों में रुचि दिखा रहे हैं बच्चों के द्वारा उत्साह देखकर खुशी महसूस कर रहा हूं और अकेले पठानकोट जिले से लगभग 7500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं यह देख कर खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चों को नशों से दूर और खेलों की तरफ ले कर जाएगी जिससे आने वाले समय में नौजवानों के लिए अच्छी नौकरियों के रास्ते खुलेंगे पिछले दिनों पठानकोट जिले के आठवीं दसवीं 12वीं के विद्यार्थियों ने पहले स्थान पर आकर पठानकोट का नाम रोशन किया है इसी तरह आने वाले समय में खेलों में भी पठानकोट की खिलाड़ी नंबर वन पर आ कर पठानकोट का नाम रोशन करेंगे उन्होंने कहा की अभी राष्ट्रमंडल खेलों में जो खिलाड़ी मेडल जीत कर आए मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने उन्हें 50-50 और जिन्होंने खेलों में भाग लिया लेकिन जीत नहीं पाए उन्हें 5-5 लाख रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया हमारी सरकार नौजवानों में छुपी हुई योग्यता को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Leave a comment