
Emirates Airline ने भारतीय यात्रियों के लिए शुरू की 14-day single entry visa

*6 महीने के लिए वैध होना चाहिए Passport
देश विदेश (गुरप्रीत सिंह बल्ल) संयुक्त अरब अमीरात में Emirates एयरलाइन भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल सेवा की घोषणा की गई है। कुछ भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए यह सेवा शुरू की गई है। यह सुविधा उन भारतीयों को दी जाएगी जिन्होंने अपना टिकट एयरलाइन के द्वारा बुक किया है।
बताते चलें कि यह एक 14-day single entry visa, होगा जिसकी मदद से Emirates एयरलाइन के ग्राहक को दुबई में लंबी लाइन से राहत मिलेगी। Dubai Visa Processing Centre (DVPC) के द्वारा वीजा के लिए आवेदन किया जा सकता है।