Gurdaspur

सोनी की जान बचाने के लिए भोलेनाथ का किया धन्यवाद

विद्यार्थियों के किया हनुमान चालीसा का पाठ।

गुरदासपुर (अजय महाजन )आज झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले शिवसेना विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय में संचालिका राजवंत कौर के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा जी का पाठ किया तथा शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व विद्यालय के चेयरमैन हरविंदर सोनी की जान की आतंकियों द्वारा गोली मारे जाने के बावजूद रक्षा करने के लिए भोलेनाथ का धन्यवाद किया।

इस मौके पर मौजूद हरविंदर सोनी ने बताया कि उन्हें 12 अप्रैल 2015 को आतंकी कश्मीरा सिंह ने सरेआम दिन दिहाड़े उस समय गोली मार दी थी ज़ब वे स्थानीय फिश पार्क में अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे तब उन्हें उनके साथियों ने अमृतसर हस्पताल पहुंचाया जहां लम्बे ऑपरेशन के बाद उनकी जान बची थी जिसके बारे में ज़ब विद्यार्थियों को पता चला तो उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा जी का पाठ कर भोलेनाथ का धन्यवाद किया।

सोनी ने कहा कि आतंकी कश्मीरा सिंह नवंबर 2016 में जेल से भाग गया था जो आजतक पुलिस के हाथ नहीं आया है इसके अतिरिक्त उसके साथी इंदरपाल सिंह बैंस निवासी हरदोछन्नी रोड, गुरजीत सिंह घैंट तथा अनुराग गुप्ता सबूतों के अभाव के कारण निचली अदालत से बरी हो चुके हैं परन्तु जिस तरह केंद्रीय एजेंसी एनआईए ने कश्मीरा सिंह को बड़ा आतंकी मानकर उसपर 10 लाख रूपये का इनाम रखा है उस तरह पंजाब पुलिस कश्मीरा सिंह को आतंकी घोषित नहीं कर रही है जबकि कश्मीरा सिंह ने जेल से भागने के बाद भी पंजाब में ही कई देश विरोधी कार्य किए हैं जिसके लिए उसपर कई मामले भी दर्ज किए गए हैं पर फिर भी पंजाब पुलिस उसे आतंकी घोषित करने से कतरा रही है जो कि बड़ी हैरानी वाला कृत्य है और हिन्दुओं के साथ भेदभाव है क्योंकि अगर इसी कश्मीरा सिंह ने किसी अन्य धर्म के नेता को गोली मारी होती तो यही पुलिस हाय तौबा मचा रही होती और कश्मीरा सिंह को बड़ा आतंकी घोषित कर चुकी होती और उसे पकड़ने के लिए आकाश पाताल एक कर देती जबकि इसके विपरीत 8 साल से भागे कश्मीरा सिंह को पकड़ा नहीं जा सका है।

सोनी ने मांग की कि पंजाब पुलिस अगर सच में उन्हें इंसाफ दिलवाना चाहती है तो जल्दी से जल्दी कश्मीरा सिंह को आतंकी घोषित करके उसे गिरफ्तार करे और उन्हें आतंकवाद पीड़ित घोषित करे ताकि अदालत में उसकी गवाही दिलवाकर सबूतों के अभाव से बरी हुए इंदरपाल सिंह, गुरजीत सिंह तथा अनुराग गुप्ता पर पुनः मुकदमा चलाकर उन्हें सज़ा दिलवाई जा सके।
इस मौके पर अजय कुमार, लक्ष्मी, योद्धा, स्नेहा, हरप्रीत हैरी, मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment