बायो सी.एन.जी. फैक्टरी ख़िलाफ़ कंधाला गुरू निवासियों के विरोध का कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह द्वारा हिमायत

जालंधर (गुरप्रीत सिंह बल्ल) कंधाला गुरू निवासियों द्वारा अपने गाँव में प्रस्तावित सी.एन.जी. फैक्टरी विरुद्ध किए जा रहे विरोध का पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह द्वारा हिमायत की। कैबिनेट मंत्री ने कंधाला गुरू निवासियों को आश्वासन दिया कि वह लोगों द्वारा किए जा रहे संघर्ष का समर्थन करेंगे।
इस दौरान कंधाला गुरू और नजदीक के गाँवों के लोगों के साथ बातचीत दौरान मंत्री ने फैक्ट्री के कारण स्वास्थ्य एंव वातावरण संबंधी जोखिम को ध्यान से सुना।
गाँव वासियों ने मंत्री को बताया कि बायो सी.एन.जी. फैक्टरी उनके खेतों की मिट्टी, पानी और हवा की गुणवत्ता के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। उन्होंने फैक्ट्री के संचालन को रोकने के लिए तुरंत कार्यवाही करने की अपील की। शिकायतें सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बडी होती है। उन्होंने गाँव वासियों को साथ देने का भरोसा दिया साथ ही कहा कि फैक्ट्री के काम को शुरू करने से रोकने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री द्वारा दिए समर्थन और आश्वासन के लिए गाँववासियों ने उनका धन्यवाद किया। मंत्री ने कंधाला गुरू के निवासियों के स्वास्थ्य और वातावरण की रक्षा के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि यदि लोग इसका विरोध करेंगे तो फैक्ट्री की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ेगी।