डेरा सचखंड बल्लां में संग्राद का दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया




जलंधर (गुरप्रीत बल्ल) डेरा सचखंड बल्लां में डेरा के मौजूदा गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज, अध्यक्ष श्री गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी के संरक्षण में संग्राद का दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर अमृत बाणी का पाठ किया गया तथा संत लेख राज जी ने संगत को जेठ माह का वाचन श्रवण करवाया तथा अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। बाद में, सेवादार हरदेव दास ने श्री गुरु रविदास महाराज जी की गुरबानी के पाठ से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ज्ञानी कुलवंत सिंह काजला, विरदी भाई रायपुर वाले, भाई हरपाल पाली अलावलपुर तथा श्री गुरु रविदास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा के विद्यार्थियों के समूह ने श्री गुरु रविदास जी की पवित्र अमृत बाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर सचिव सतपाल हीर, धर्मपाल सचिव, सेठ सतपाल मल्ल, सेठ देस राज फगवाड़ा, सेवादार हरदेव दास, सुखदेव सुखी पूर्व सरपंच, सेवादार मास्टर बी.के. मेहमी, ज्ञानी रमेश कुमार, धर्मवीर, सेवादार शाम लाल, सतीश कुमार, दलजीत कुमार रायपुर और क्षेत्र की सभी संगतें उपस्थित थीं। इस अवसर पर संगतों को अटूट लंगर छकाया गया।