बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल का दसवीं कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत
जालंधर/फगवाड़ा (कुलदीप कुमार)बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर का दसवीं कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा, जो कि पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड द्वारा तिथि 6 जुलाई 2022 को घोषित किया गया। छात्रा तमन्ना 650 में से 597 (91.8 %) अंक प्राप्त कर के कक्षा में प्रथम, परमवीर 592 (91.07) अंक ले कर दूसरे तथा निम्रता 588 (90.46) अंक ले कर तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा के 8 बच्चों (अभिनंदन(89.8), करणवीर(87.8), जुगराज (87.2), राजीव(87), पलवी(86.6), गुरप्रीत(86.3), सिंड्रेला(85.5), मुस्कान(85.2) प्रतिशत अंक प्राप्त किए । कक्षा के 11 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अन्य 8 छात्रों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर के स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिंडा जी, प्रेजिडेंट श्री राम लुभाया जी तथा आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बधाई दी व विद्यार्थियों को भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल जी ने स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी तथा उनकी लगन व मेहनत की सराहना की।
बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 2022 में सभी बोर्ड कक्षाओं (पांचवी, आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं का नतीजा शत प्रतिशत रहा।
स्कूल के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबर पर सम्पर्क करें: श्री हुसन लाल जी (सोसायटी मेंबर ऑफ स्कूल) – 9988393442
शिवसेना तथा हिन्दू संगठनों ने इस्लामिक जेहाद का पुतला फूंका
*इस्लामिक जेहाद को हिन्दू मुंह तोड़ जवाब देंगे:-हरविंदर सोनी।
*अप्रवासी मुसलमानों को पीसीसी मिलने पर ही कहीं रहने देंगे।
गुरदासपुर,08जुलाई(अजै महाजन) आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी के नेतृत्व में अन्य हिन्दू संगठनों के सहयोग से डाकखाना चौक में इस्लामिक जेहाद का पुतला जलाकर भारी रोष प्रदर्शन किया गया।पहले सभी प्रदर्शनकर्ता शिवसेना कार्यालय में एकत्रित हुए फिर इस्लामिक जेहाद,लव जेहाद,खालिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डाकखाना चौक पहुंचे जहां पुतला जलाया गया तथा भारी प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर हरविंदर सोनी व हिन्दू संगठनों के नुमाइंदों ने संयुक्त रूप से कहा कि देश मे दिन ब दिन इस्लामिक जेहाद को फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने अपने मन से कुछ नही कहा बल्कि उन पंक्तियो को ही दोहराया है जो उनकी धार्मिक पुस्तकों में कई वर्षों से अंकित हैं अगर मुसलमान आतंकियो ने विरोध ही करना था तो पहले उस व्यक्ति का विरोध करते जिसने किताब में वो सब लिखा था। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अमरावती तथा उदयपुर में हिंदुओं की साजिशन निर्मम हत्याएं करके और कई मौलानायों द्वारा सर धड़ से अलग करने का आह्वान करके साफ सन्देश दे दिया है कि जहां इस्लामिक आबादी बढ़ेगी वहां तालिबानी हरकतें शुरू हो जायेगीं और इसी क्रम में पंजाब में भी प्रत्येक शहर,गाँव तथा मुहल्लों में इनका बड़ी संख्या में स्थापित होना बड़ी साजिश का हिस्सा ही प्रतीत हो रहा है जिससे प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा है।
सोनी ने बताया कि पिछले दिनों डीजीपी पंजाब ने उनकी शिकायत पर ऐसे मुस्लिम अप्रवासियों की सख्त शिनाख्त करने के आदेश दिए थे जिससे पुलिस प्रशासन हरकत में आया हुआ है परन्तु पुलिस क्लीयरिंग सर्टिफिकेट जारी नही किये जा रहे हैं जो कि अति अनिवार्य होना चाहिए।
सोनी ने बताया कि ज़्यादातर मुस्लिम अप्रवासी अपने रहने वाले मूल स्थानों पर गरीबी में रह रहे होते हैं परंतु वे पंजाब के लगभग हर हिस्से में खासकर बॉर्डर बेल्ट में मंहगी दुकानें ,महंगी ज़मीने तथा महंगे घर लेकर रह रहे हैं जो ये सन्देह उतपन्न करता है कि इनके पास अचानक से इतना सरमाया कहाँ से आ गया है। साफ तौर पर पता चल रहा है कि इन्हें देश विरोधी ताकतों द्वारा साज़िशन स्थापित किया जा रहा जो खालिस्तानियों के साथ मिलकर पंजाब का माहौल खराब कर सकें तथा लव जेहाद तथा इस्लामिक जेहाद की विचारधारा को आगे बढ़ा और फैला सकें।
सभी नेताओं ने मांग की कि सबसे पहले अमरावती व उदयपुर कत्लों के कातिलों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलकर तुरन्त फांसी दी जाए इसके अतिरिक्त मुस्लिम अप्रवासीयों को पुलिस क्लीयरिंग सर्टिफिकेट जारी होने पर ही किसी के घर दुकानों में रहने की इजाज़त दी जाए इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति ऐसे इस्लामिक जेहादियों को बिना पीसीसी के अपने घरों या दुकानों में रहने देता है उनपर मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज न करके देश द्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए क्योंकि इस्लामिक जेहादियों को पनाह देना देश द्रोह के समान ही गुनाह है। इसके अतिरिक्त पीसीसी के बावजूद भी इनपर कढ़ी नज़र रखी जाए क्योंकि इनके माध्यम से खालिस्तानी आतंकियों को भी फंडिंग की जा रही है जो खालिस्तानी आतंकियों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने के लिए गैंगस्टरों पर खर्च की जा रही है। उन्होंने ये भी मांग की कि जिन लोगों ने महंगे किराए के लालच में अप्रवासी मुस्लिम जेहादियों को दुकाने व मकान किराए पर दिए हुए हैं उनकी आय की जांच इनकम टैक्स व sale टैक्स विभाग के माध्यम से की जाए ताकि आने वाले समय मे पैदा होने वाले खतरे को पनपने से रोका जा सके। इस मौके पर रजनीश महंत,ब्राह्मण सभा से यशपाल कौशल,शाम लाल,परषोतम शर्मा,ब्रह्मपाल,जिलाध्यक्ष वरिंदर मुन्ना,उपाध्यक्ष रमन शर्मा,टीटू शर्मा,बब्बू लुबाना,राजिंदर जिन्दर,चेयरमैन कपिल शर्मा,अभी कुमार फिश मार्किट,अमन पंडोरी,सोनू कलानौर,राजिंदर कुमार,रवि कुमार बथवाला,अजय कुमार,जतिंदर चिब तिबड़ी, नितिन कश्यप बेहरामपुर,आदि उपस्थित थे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा गुरदासपुर में शहरी मंडल के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं द्वारा श्रद्धाजली भेंट
गुरदासपुर(अजै महाजन)देश की एकता अखंडता के लिए अपना जीवन न्योशॉवर करने वाले राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा गुरदासपुर में शहरी मंडल के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं द्वारा श्रद्धा सहित फूल भेंट करते हुए।