Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब के गांव खानपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका

पंजाब /फतेहगढ़ साहिब (गुरप्रीत बल्ल/ कमलजीत दुबई) फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में गांव खानपुर के नजदीक रेलवे लाइन पर हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस धमाके में एक मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इंजन चालक को चोटें आई हैं।

सूत्रों ले मिली जानकारी अनुसार, धमाके में RDX जैसे विस्फोटक के इस्तेमाल का संदेह जताया जा रहा है।

           घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक  मालगाड़ी रेलवे लाइन से गुजर रही थी।

जैसे ही ट्रेन खानपुर के नजदीक फाटकों के पास पहुंची तो अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे ट्रैक का करीब तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे तथा पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

धमाके में घायल इंजन चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है, हालांकि धमाके के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Next

Released on 1 March 2026