Doaba Times

शहीद विकास के परिवार के लिए जंग लड़नी होगी:-हरविंदर सोनी

शहीद का परिवार अब हिदुओं की धरोहर:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन ) विकास प्रभाकर उर्फ़ बग्गा का कुछ दिन पहले दिन दिहाड़े कत्ल होने के उपरांत अपने दिलों में भारी गुस्सा लिए अनेक हिन्दू नेता शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी व भगवा सेना के अध्यक्ष पंकज दवेसर की अगुवाई में शहीद की रस्म क्रिया के समारोह में शामिल होने के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर नंगल पहुँचे तथा शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हें इंसाफ दिलवाने के लिए उनके साथ विचार विमर्श किया परन्तु हैरानी वाली बात ये थी कि विश्व हिन्दू के इस नेता के श्रद्धांजलि समारोह में कोई भी संघ तथा बीजेपी का राज्य स्तरीय नेता नहीं पहुंचा था।

इस मौके पर हरविंदर सोनी तथा पंकज दवेसर ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाब में हिन्दुओं को दबाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत हिन्दू नेताओं की हत्या का सिलसिला लम्बे समय से चल रहा है इसी सिलसिले वार कढ़ी में विकास प्रभाकर बग्गा का नाम भी शहीदों की फेहरिस्त में लिखा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि चुनावों से ठीक पहले ज़ब पूरे देश में हाई अलर्ट की स्थिति है उसमेँ विकास की हत्या होना न सिर्फ दुखदायक है अपितु शर्मनाक भी है इसके बावजूद प्रशासन ने चुनाव संहिता का बहाना बनाकर परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है परन्तु हिन्दू समुदाय इस संबंध में चुप नहीं बैठेगा क्योंकि सरकारें वोट बैंक की खातिर अन्य समुदायों को खुश करने के लिए करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा देती हैं फिर चाहे वो मरने वाला व्यक्ति नशेड़ी ही क्यों न हो पर बात ज़ब हिन्दू समुदाय की आती है तो सरकारें इधर उधर की बगले झाँकने लगती हैं। इसलिए कई नेताओं ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में प्रण किया है कि ज़ब तक शहीद विकास बग्गा की छोटी बच्चीयों को 2 करोड़ रूपये मुआवज़े के तौर पर और विकास बग्गा की पढ़ी लिखी पत्नी को सरकारी नौकरी नहीं दी जाती तब तक विकास बग्गा संघर्ष कमेटी का गठन करके संघर्ष का रास्ता अपनाया जायेगा इसके अतिरिक्त डीजीपी गौरव यादव ने अपने बयान में स्वयं स्वीकार किया है कि विकास बग्गा की हत्या आतंकी घटना थी इसलिए विकास बग्गा तथा उसके परिवार को आतंकवाद पीड़ित घोषित किया जाए।
उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह पंजाब में हिन्दुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है और जिस तरह राज्य तथा केंद्र सरकारें इस संबंध में हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं उसको देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि हिन्दुओं को स्वयं ही लामबंध होना पड़ेगा और सरकारों से किसी प्रकार की आशा न करके तथा शिव शक्ति का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे का नारा अपनाकर अपनी तथा अपने परिवारों की रक्षा आप करनी होगी।
सोनी ने कहा कि बेशक पंजाब पुलिस ने बग्गा के हत्यारों को चंद दिनों में पकड़कर प्रशंसनीय कार्य किया है परन्तु फिर भी पंजाब पुलिस से पुरज़ोर मांग की जाती है कि हिन्दुओं की रक्षा के लिए विशेष नीति अपनाई जाए।
इस मौके पर संतोख गिल,रमन शर्मा, जगजीवन, दीपक भगत, अमित भाटिया,सौरभ गुप्ता, पंकज पठानकोट, बलविंदर कुमार,रवनीश मेहरा, संजीव हांडा, दीपक कुमार, प्रवीण शर्मा, कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Gurdaspu

बबरी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट करवाया गया।

नशा हटाओ,खेलों को बढ़ावा दो:-बहल,सोनी, युद्धवीर

गुरदासपुर (अजय महाजन )आज गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास वेलफेयर सोसाइटी गांव बबरी द्वारा समाज की बेहतरी के लिए और नौजवानों का नशों की तरफ से ध्यान हटाने के लिए एक अच्छा प्रयास करते हुए वॉलीबाल का टूर्नामेंट करवाया गया जिसमें सभा के सदस्यों तथा खिलाडियों को प्रोत्साहन देने हेतु पंजाब हेल्थ सिस्टम के चेयरमैन रमन बहल, शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी तथा श्री गुरु नाभा दास सभा के राज्य अध्यक्ष युद्धवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर रमन बहल,शिवसेना नेता हरविंदर सोनी तथा युद्धवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के समय में पंजाब के नौजवान या तो विदेशों में जा रहे हैं या फिर कुसंगति में फंसकर नशों का शिकार हो रहे हैं इसलिए नौजवानों को नशों से बचाने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है ताकि नौजवान तंदरुस्ती को बढ़ाने की तरफ अपना ध्यान लगा सकें इसी मकसद को पूरा करने के लिए गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास वेलफेयर सोसाइटी गांव बबरी जिला गुरदासपुर द्वारा वॉलीबॉल का भव्य टूर्नामेंट करवाना अति प्रश्नसनीय कार्य है जिसके लिए सोसाइटी के प्रधान मंगल सिंह तथा उनकी टीम प्रशंसा के पात्र हैं।
इस संबंध में सोनी ने विशेष रूप से बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए दस टीमें अलग अलग गांवो से शामिल हुई थी तथा मैचों के दौरान ये देख कर और भी अच्छा लगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत अच्छे खिलाडी तैयार हुए पड़े हैं पर उन्हें प्रशासन की तरफ से प्रोत्साहन नहीं मिलता और न ही किसी सरकार द्वारा उनको support किया जाता है यहाँ तक कि गुरदासपुर के डीसी विशेष सरंगल को इस टूर्नामेंट में उपस्थित होकर खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए सम्पर्क किया गया था पर उन्होंने कोई response नहीं दिया जिससे स्पष्ट है कि प्रशासनिक अधिकारी ही नौजवानों को प्रोत्साहन नहीं देते तो फिर सरकारें किसके दमपर नशा खत्म करने का दम भरती हैं ऐसे तो जो सामाजिक संगठन इस संबंध में प्रयास करना चाहते हैं वो भी प्रयास करना बंद कर देंगे और नशे की कुरीति पंजाब से खत्म नहीं होगी और नौजवान नशों की गर्त में डूबते जायेंगे जिसके कसूरवार डीसी जैसे प्रशासनिक अधिकारी होंगे।
सोनी ने कहा कि रमन बहल जैसे कद्दावर नेता तो अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं और व्यस्तता के बावजूद सब काम छोड़कर नौजवानों को प्रोत्साहन देने पहुंच सकते हैं पर डीसी का इस संबंध में नीरस सहयोग समझ से परे है जबकि नौजवानों को भटकने से बचाने के लिए प्रशासन की भी उतनी ही ज़िम्मेदारी बनती है जितनी नौजवानों के अभिभावकों की ज़िम्मेदारी बनती है।
इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया जिनमें से गांव झावर की टीम ने फाइनल में गांव पीरांबाग़ की टीम को हराकर टूर्नामेंट को जीत लिया जिन्हे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित करते हुए विजेता ट्रॉफी भेंट की।
टूर्नामेंट के अंत में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से प्रण किया कि अगली बार इस आयोजन को और भी भव्य बनाया जायेगा तथा सभा को हर तरह का सहयोग किया जायेगा ताकि नौजवान भटक कर अपना और अपने देश का भविष्य अंधकारमय न करके खेलों की तरफ ध्यान दें क्योंकि जिस देश का नौजवान भटक जाता है उस देश की खुशहाली भी खत्म हो जाती है इसलिए नौजवानों को सुरक्षित रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।

इस मौके पर कुलविंदर सिंह,रमेश कुमार,संतोख सिंह, सुरजीत सिंह,शाम लाल, सुरिंदर पाल, कुलविंदर सिंह, मनी, टिंकू प्रधान,राणा प्रधान,शहबाज़, गुरविंदर,गगन, लाडी, शेरी,कुलविंदर, मनप्रीत,गुरप्रीत, प्रभ, लकी,विशाल, वंश, मीत आदि उपस्थित थे।

Gurdaspur

श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा 22 अप्रैल को

एकजुट होकर सनातन का परचम लहराना होगा:-हरविंदर सोनी

शिवसेना पुष्पवर्षा करके करेगी भव्य स्वागत:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन )श्री हनुमान मंदिर गुरदासपुर द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन 22 अप्रैल को बड़े भव्य स्तर पर किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए मंदिर पंडित खगेश शर्मा तथा उनके सहयोगियों ने शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी को उनके निवास पर पहुंच कर विशेष तौर पर आमंत्रित किया।
इस मौके पर उपस्थित शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने बताया कि इस यात्रा में विशेष तौर पर क्योंकि शास्त्रों के अनुसार श्री हनुमान जी इस संसार में जीवित रूप से विराजमान है इसलिए वे ही इसमें विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हो रहे हैं जिनके प्रतिमा रुपी स्वरूप के दर्शनों के लिए दूर दूर से श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल होंगे।
उन्होंने ये भी बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित खगेश शर्मा के नेतृत्व में सभी हनुमान भक्त इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं साथ ही पूरे शहर की सभी धार्मिक,सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ वे सभी मंदिर कमेटीयों तथा गणमान्य व्यक्तियों को सम्पर्क करके निमंत्रण दे रहे हैं।
सोनी ने कहा कि पंडित खगेश शर्मा ने बताया है कि जिस तरह 22 जनवरी को भगवान राम लला की प्रतिमा की आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरदासपुर में भक्तिमय माहौल बना था और जिस तरह महाशिवरात्रि की शोभायात्रा में शिवभक्तों का जनसमूह उमड़ा था और शोभायात्रा ने भव्यता, भक्ति और श्रद्धा के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे ठीक उसी तरह भगवान हनुमान जी की 22 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली इस शोभायात्रा की भव्यता भी चरम पर होगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्री हनुमान भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे इसके साथ ही कलश यात्रा और भक्तों का समंदर सारे गुरदासपुर को भक्तिमय कर देगा।
ये शोभायात्रा सायं 3 बजे श्री हनुमान मंदिर हनुमान चौक से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर में सम्पन्न होगी।
सोनी ने कहा कि शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिवसेना के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का शिवसेना कार्यालय के पास भव्य स्वागत किया जायेगा साथ ही उन्होंने पूरे गुरदासपुर के सनातनीयों से अपील की कि सभी को एकजुट होकर ऐसे आयोजनों को सफल बनाना होगा ताकि सनातन की विचारधारा जन जन तक पहुंच सके।
इस मौके पर नितिन महाजन, जतिन अग्रवाल, राहुल कहेड, निखिल, देवा, वितेश आदि उपस्थित थे।

Gurdaspur

मोबाइल शॉप की दीवार तोड़कर की गई लाखों की चोरी

गुरदासपुर( हरप्रीत सिंह) पंजाब के गुरदासपुर शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. कोड ऑफ कंडक्ट लगे होने के बावजूद चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. चोरों पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. ताजा मामला गुरदास शहर के ही मंडी चौंक के पास से सामने आया है, जहां चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए मोबाइल और नकदी चोरी कर ली. चोरों ने दुकान की दीवार में सेंधमरी कर घटना को अंजाम दिया. हालांकि चोरों की यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं, चोरी संबंधी सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची. दुकान मालिक संदीप कुमार निवासी मंडी चौंक ने बताया कि वह मंडी चौक में ही महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से एक दुकान चलाता है. रोजाना की तरह वह शनिवार को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए. रविवार सुबह जब वह करीब साढ़े दस बजे दुकान पर आए तो देखा कि दुकान में रखे हुए सभी मोबाइल गायब थे, जबकि गल्ले में पड़ी करीब तीन से चार हजार रुपये की नकदी भी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान की दीवार में सेंधमरी करके अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. उसने बताया कि जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो उसमें देखा गया है कि दो चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा, जिनमें से एक चोर उनकी दुकान में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. दुकान मालिक ने बताया कि इस घटना से उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

वहीं, इस मामले पर शिवसेना नेता हरविंदर सोनी ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. रोजाना शहर के किसी न किसी इलाके में चोरी की घटना सामने आ रही है. दुकानदार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को ट्रैस करके गिरफ्तार किया जाए.

Gurdaspur

सोनी की जान बचाने के लिए भोलेनाथ का किया धन्यवाद

विद्यार्थियों के किया हनुमान चालीसा का पाठ।

गुरदासपुर (अजय महाजन )आज झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले शिवसेना विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय में संचालिका राजवंत कौर के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा जी का पाठ किया तथा शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व विद्यालय के चेयरमैन हरविंदर सोनी की जान की आतंकियों द्वारा गोली मारे जाने के बावजूद रक्षा करने के लिए भोलेनाथ का धन्यवाद किया।

इस मौके पर मौजूद हरविंदर सोनी ने बताया कि उन्हें 12 अप्रैल 2015 को आतंकी कश्मीरा सिंह ने सरेआम दिन दिहाड़े उस समय गोली मार दी थी ज़ब वे स्थानीय फिश पार्क में अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे तब उन्हें उनके साथियों ने अमृतसर हस्पताल पहुंचाया जहां लम्बे ऑपरेशन के बाद उनकी जान बची थी जिसके बारे में ज़ब विद्यार्थियों को पता चला तो उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा जी का पाठ कर भोलेनाथ का धन्यवाद किया।

सोनी ने कहा कि आतंकी कश्मीरा सिंह नवंबर 2016 में जेल से भाग गया था जो आजतक पुलिस के हाथ नहीं आया है इसके अतिरिक्त उसके साथी इंदरपाल सिंह बैंस निवासी हरदोछन्नी रोड, गुरजीत सिंह घैंट तथा अनुराग गुप्ता सबूतों के अभाव के कारण निचली अदालत से बरी हो चुके हैं परन्तु जिस तरह केंद्रीय एजेंसी एनआईए ने कश्मीरा सिंह को बड़ा आतंकी मानकर उसपर 10 लाख रूपये का इनाम रखा है उस तरह पंजाब पुलिस कश्मीरा सिंह को आतंकी घोषित नहीं कर रही है जबकि कश्मीरा सिंह ने जेल से भागने के बाद भी पंजाब में ही कई देश विरोधी कार्य किए हैं जिसके लिए उसपर कई मामले भी दर्ज किए गए हैं पर फिर भी पंजाब पुलिस उसे आतंकी घोषित करने से कतरा रही है जो कि बड़ी हैरानी वाला कृत्य है और हिन्दुओं के साथ भेदभाव है क्योंकि अगर इसी कश्मीरा सिंह ने किसी अन्य धर्म के नेता को गोली मारी होती तो यही पुलिस हाय तौबा मचा रही होती और कश्मीरा सिंह को बड़ा आतंकी घोषित कर चुकी होती और उसे पकड़ने के लिए आकाश पाताल एक कर देती जबकि इसके विपरीत 8 साल से भागे कश्मीरा सिंह को पकड़ा नहीं जा सका है।

सोनी ने मांग की कि पंजाब पुलिस अगर सच में उन्हें इंसाफ दिलवाना चाहती है तो जल्दी से जल्दी कश्मीरा सिंह को आतंकी घोषित करके उसे गिरफ्तार करे और उन्हें आतंकवाद पीड़ित घोषित करे ताकि अदालत में उसकी गवाही दिलवाकर सबूतों के अभाव से बरी हुए इंदरपाल सिंह, गुरजीत सिंह तथा अनुराग गुप्ता पर पुनः मुकदमा चलाकर उन्हें सज़ा दिलवाई जा सके।
इस मौके पर अजय कुमार, लक्ष्मी, योद्धा, स्नेहा, हरप्रीत हैरी, मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Gurdaspur

साईं परिवार ने किया शिवसेना विद्यालय को सम्मानित

गरीब बच्चों को आत्मनिर्भर करवाना शिवसेना का उद्देश्य:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन )श्री साईं परिवार सोसाइटी द्वारा भोलेनाथ की शादी के उपरांत रिसेप्शन रुपी समारोह के आयोजन के दौरान शिवसेना विद्यालय के चेयरमैन व शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी तथा संचालिका राजवंत कौर को गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान प्रदीप महाजन ने बताया कि पिछले 6 साल से शिवसेना बाला साहेब ठाकरे द्वारा संचालित शिवसेना विद्यालय गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का सफल प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को बेशक सरकारी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है परन्तु कई सरकारी स्कूलों में शिक्षा सिर्फ दिखावा मात्र के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि बेशक नकल करके 8वीं कक्षा तक भी पहुंच जाते हैँ परन्तु उनको निवेदन पत्र तक लिखना नहीं आता इसलिए शिवसेना विद्यालय द्वारा दी जा रही सेवा बहुत ही सराहनीय उपक्रम है जिसके लिए आज विद्यालय के पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर हरविंदर सोनी तथा राजवंत कौर ने संयुक्त से कहा कि कुछ सरकारी स्कूलों में दिखावे की शिक्षा के बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने को देखते हुए उनके द्वारा 6 साल पहले भीख मांगने वाले लोगों के बच्चों को भीख मांगते देखकर ये निर्णय लिया गया कि अगर भीख मांगने जैसी कुरीति को समाज से खत्म करना है तो इन बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना होगा जिसके उपरांत उन्होंने बाला साहेब ठाकरे के आदर्शो को मुख्य रखकर इस विद्यालय की शुरुआत की गई जैसा कि प्रदीप महाजन जी ने बताया कि बच्चे नकल मारकर बड़ी कक्षाओं तक तो पहुंच जाते थे पर समाज में उनको इस शिक्षा का कोई फायदा नहीं होता था क्योंकि बहुत से बच्चे अपना नाम तक नहीं लिख पाते थे।
उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना विद्यालय में पढ़कर बहुत से बच्चे आत्मनिर्भर होकर भीख मांगना छोड़कर प्राइवेट कामों को तरजीह देकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैँ जिसके कारण उनके रहन सहन का स्तर पहले से बेहतर हो गया है।
अंत में उन्होंने श्री साईं परिवार सोसाइटी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिवसेना विद्यालय को सम्मान दिया।
इस मौके पर पंडित भरत त्रिवेदी, रोहित महाजन,रमन शर्मा, जगजीवन, आशीष कपिल, हीरा सिंह आदि उपस्थित थे।

Gurdaspur

भोले को नशा करने वाला साबित करो, शिवसेना 51000 देगी:-हरविंदर सोनी

भोलेनाथ के नाम पर नशा करने वाले धूर्त हैँ।

किसी ग्रंथ में नहीं लिखा कि शिव नशा करते थे:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन) शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने शिव के नाम पर नशा करने वाले धूर्त नशेड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी ग्रंथ, शास्त्र, पुराण में नहीं लिखा कि भोलेनाथ भाँग आदि जैसे किसी प्रकार के नशे का प्रयोग करते थे।
उन्होंने कहा कि नशेड़ी लोग गस्वयं नशा करने का बहाना बनाकर भोले के नाम से नशा करते हैँ और कहते फिरते हैँ कि भोलेनाथ नशा करते थे इसलिए शिवभक्त होने के नाते वे भी पूरे अधिकार के साथ नशा करेंगे जो कि सरासर गलत है इससे सच्चे भोलेनाथ के भक्तों  की धार्मिक भावनाये आहत होती हैँ।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 7 मार्च को गुरदासपुर में महाशिवरात्रि से संबंधित विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जिसके स्वागत के लिए शिवभक्तों ने जगह जगह पर लंगर लगाए हुए थे और साथ ही भजन बजाने के लिए म्यूजिक सिस्टम भी लगाए हुए थे परन्तु लगभग 70 प्रतिशत भक्तों द्वारा नाचने गाने हेतु भोले की बारात चली गज वज के सारेयां ने भंग पीती रज रज के गाना लगाया हुआ था हालांकि कई स्थानों पर शिवभक्तों ने ये गाना कई जगह पर बंद भी करवाया पर शिवभक्तों को इसके दुष प्रभाव की जानकारी न होने के कारण वें इसे ही शिवभक्ति का एक स्रोत मानकर इसे बजा रहे थे इसलिए इस अज्ञानता को खत्म करने के लिए अब सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।
सोनी ने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर ये नशेड़ी लोग किसी ग्रंथ, पुराण या शास्त्र आदि से एक भी लाइन लाकर दिखा दें जिसमें ये लिखा हो कि शिव नशा करते थे तो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की तरफ से उसे 51000 रूपये इनाम दिया जायेगा तथा वे तथा उनके साथी स्वयं उस नशेड़ी के साथ मंदिर में चलकर शिवलिंग के पास बैठकर भाँग का सेवन करेंगे।
सोनी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति ये साबित नहीं कर सका तो सभी शिवभक्तों को इस घटिया प्रचार और प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए ताकि भोलेनाथ के नाम पर हो रहे इस गलत कार्य को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि अगर कोई गायक या कोई फ़िल्म बनाने वाला ऐसा गलत प्रचार करता है तो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे उसपर कानूनी कार्रवाई करवाएगी तथा इस कुप्रचार के खिलाफ एक विशेष मुहीम चलाएगी जिसके लिए सभी हिन्दू संगठनों की सहायता भी ली जाएगी और अदालत का सहारा भी लिया जायेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी मांग की कि सभी मंदिरों के पुजारीयों, प्रचारकों, कथावाचकों, मंदिर कमेटीयों आदि को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए लोगों को इस कुप्रचार के विरुद्ध प्रेरित करना चाहिए क्योंकि महादेव देवों के भी देव हैँ और उन्होंने सृष्टि की रक्षा हेतु स्वयं हलाहल विष पिया था वे एक त्याग की मूर्ति हैँ इसलिए उनके नाम पर भ्रामक प्रचार पर लगाम लगनी चाहिए।

Alawalpur

ਵਿਪਨਦੀਪ ਸੰਨੀ ਢਿੱਲੋਂ ਜੀ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਨ ਤੇ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ

ਅਲਾਵਲਪੁਰ (ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੱਧੂ) ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ,ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ, ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ, ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ,, ਵਲੋਂ ਆਦਮਪੁਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਯੂਧ ਅਕਲੀ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਵਿਪਨਦੀਪ ਸੰਨੀ ਢਿੱਲੋਂ ਅਲਾਵਲਪੁਰ ਜੀ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ।

Doaba Times

महाशिवरात्रि शोभायात्रा- शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा:-हरविंदर सोनी

महाशिवरात्रि से संबंधित शोभायात्रा आज

Gurdaspur (Ajay Mahajan)

शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने बड़े हर्ष से बताया कि महाशिवरात्रि से संबंधित विशाल शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख संगठनों के सहयोग से आज आयोजित की जाएगी।
सोनी ने बताया कि इस शोभायात्रा में संत समाज के अतिरिक्त प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक शख्सियतें विशेष तौर पर उपस्थित होंगी इसके अतिरिक्त जिले के जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल तथा एसएसपी दायमा हरीश कुमार प्रकाश विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा में धार्मिक देवी देवताओं के स्वरूप, श्री दुर्गयाना मंदिर से विशेष रूप से सम्मिलित होने वाली वानर सेना तथा कंजकों की उपस्थिति विशेष आकर्षण उतपन्न करेंगी।
सोनी ने कहा कि शहर के प्रमुख संगठनों तथा शिवभक्तों द्वारा जगह जगह पर लंगर आदि की व्यवस्था करके शिवजी की पालकी का स्वागत करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि अश्वनी सवारा माई का मंदिर, मोंटी महाजन सदर बाजार, पारुष सरना,सचिन शर्मा कला केंद्र के नज़दीक,कपूर एन्ड संस लाइब्रेरी चौक ,राजू पान डाकखाना चौक,मुकेश मीकू महाजन पुराना बस स्टैंड,संदीप महाजन मंडी,रोहित महाजन, रवि, रिंकू, राजू,शेखर महाजन संगलपुरा रोड,अजय टीवी सेंटर तिब्बड़ी रोड ,धीरज धवन हनुमान चौक ,टीटू प्रधान,साबी गीता भवन मंदिर ,नकुल महाजन गीता भवन रोड आदि ने बड़े एलइडी पैनल स्थापित करके विशेष स्वागत की तैयारी की हुई है इसके अतिरिक्त एसएसपी दायमा हरीश कुमार ओम प्रकाश के आदेश पर ट्रैफिक इंचार्ज अजय शर्मा ने ट्रैफिक को कण्ट्रोल करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया हुआ है ताकि शोभायात्रा में किसी प्रकार का कोई विधन न पड़े।मंच संचालन का कार्यभार राजिंन्द्र जिंदर तथा अजय सरंगल द्वारा संभाला जायेगा।
इस मौके पर रमन शर्मा, टीटू दत्ता, जगजीवन, संजीव हांडा, रवनीश मेहरा, राजिंदर कुमार जिंदर,राजू खन्ना, रोहित मेहरा आदि उपस्थित थे।

Doaba Times

जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल को निमंत्रण दिया

जिलाधीश ज़मीन से जुड़ी शख्सियत:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन) शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के सदस्यों ने राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी के नेतृत्व में जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल से मिलकर उन्हें 7 मार्च को महाशिवरात्रि से संबंधित शोभायात्रा में शामिल होने के निमंत्रण दिया।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ज़मीन से जुड़ी शख्सियत है जो हर आम व्यक्ति की भी उतनी ही सुनवाई करते हैँ जितनी किसी गणमान्य व्यक्ति की सुनवाई करते हैँ इसलिए आज उनको निमंत्रण देते हुए अति प्रसन्नता हो रही है।
इस मौके पर जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बेशक वे काफ़ी व्यस्त है और चुनावों से संबंधित उनकी लगातार बैठके चल रही है परन्तु वे भोलेनाथ को नमन करने के लिए उनकी बारात रुपी शोभायात्रा में अवश्य हाज़री लगाएंगे।
इस मौके पर रमन शर्मा, संजीव हांडा,बलविंदर कुमार, जगजीवन आदि उपस्थित थे।

Doaba Times

ਪੈਸੇ ਨੇ ਦੋਸਤ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ ਦੁਸ਼ਮਣ, ਸੜਕ ਤੇ ਹੋਏ ਹੱਥੋਪਾਈ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ( ਅਜੈ ਮਹਾਜਨ)

ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਪੈਸੇ ਕਾਰਨ ਭਰਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਪੈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਕਸਬਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਦੋ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਦੋਸਤ ਰਹੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਤੇ ਹੱਥੋ ਪਾਈ ਹੁੰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇੱਕ ਦੋਸ਼ ਲਗਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੂਸਰੇ ਨੇ ਕੁਝ ਹੋਰ ਦੋਸਤਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਜਦਕਿ ਦੂਸਰਾ ਕਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਹਿਲੇ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗਾਲਾਂ ਕੱਢੀਆਂ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਉਸ ਨਾਲ ਹੱਥੋਪਾਈ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਦੋਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਮਲੇ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।
ਗੌਤਮ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿੱਚ ਪੈਸੇ ਟਰਾਂਸਫਰ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਸ ਦਾ ਦੋਸਤ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਰਣਜੀਤ ਜੋ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 24 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਜਾਣਦਾ ਹੈ, ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਇਆ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਗੌਤਮ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਵਿਚਕਾਰ ਪੈਸਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਗੌਤਮ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਦੋਸਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕੁਝ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਉਸ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।ਗੌਤਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਅਤੇ ਚਾਚੇ ਨਾਲ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦਾ ਦੋਸਤ ਆਪਣੇ ਛੇ-ਸੱਤ ਹੋਰ ਦੋਸਤਾਂ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ’ਤੇ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਖਿੱਚ ਕੇ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਲੈ ਗਿਆ। ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਉਸ ‘ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਸ ਦੇ ਬਚਾਅ ਲਈ ਆਈ ਗੌਤਮ ਦੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਧੱਕਾ ਦੇ ਕੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਦਖਲ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਖਤਮ ਕਰਵਾਈ ਗਈ।
ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਦੋਸ਼ੀ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਰਿਮਾਨ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲੈਣ ਦੇਣ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਪਰ ਗੌਤਮ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਭਰੇ ਮੈਸੇਜ ਕਰਕੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੱਲ ਫਿਰ ਉਹ ਕਿਸੇ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਗੋਤਮ ਨੋ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗਾਲ਼ਾਂ ਕੱਢਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੱਥੋਪਈ ਹੋ ਗਈ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ਵਿੱਚ ਪੈਸਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਲੜਾਈ ਹੋਈ। ਦੋਵਾਂ ਧੜਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਹਨ। ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਗੱਲਬਾਤ ਰਾਹੀਂ ਮਸਲਾ ਨਾ ਸੁਲਝਿਆ ਤਾਂ ਦੋਹਾਂ ਧਿਰਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।