कस्बा अलावलपुर में शराब के ठेके पर एक्सपायर बियर बेचकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

किशनगढ़( गुरप्रीत बल्ल) कस्बा अलावलपुर में शराब के ठेके पर युवक बियर की बोतले खरीदने पहुंचे तो वहां पर ठेके के करिंदों द्वारा एक तो महंगे दामों पर बियर की बोतले दी और ऊपर से उनकी एक्सपायर तारीख निकल चुकी थी और बोतलों के ऊपर जहां पर एक्सपायर तारीख होती है वहां पर करिंदो द्वारा एक्सपायरी तारीख और एमआरपी लेवल को मिटा दिया गया था। इस उपरांत युवको द्वारा इलाके के पत्रकारों को बुलाया तो हल्ला गुल्ला में ठेके के करिंदो द्वारा युवकों को और बियर की बोतल देकर जान छुड़ाई।
इस ठेके पर ना तो कोई लाइसेंस नंबर लिखा हुआ था और ना ही ठेके के मालिक का नाम लिखा था और ठेके के करिंदो द्वारा मालिक का नाम बताने से मना कर दिया गया, जिससे लगता है कि यह ठेका किसी किराने की दुकान जैसे खोला गया हो सकता है की जह ठेका बिना मंजूरी के हो जा फिर राजनीतिक संरक्षण में नशा तस्करों द्वारा खोला गया हो।
जिक्र योग है कि कस्बा किशनगढ़ और आसपास के ठेके पर पहले भी एक्सपारी बीयरे धड़ल्ले से बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है ।इस दौरान युवकों ने अपील की ठेके के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे कि गांव के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ ना हो सके।