Pathankot

वर्ल्ड एनवायरमेंट डे के मौके पर पौधे लगाए

पठानकोट (सतनाम सिंह) ब्लॉक नरोट जयमल सिंह के गांव बहादुरपुर में कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद जी के दिशा निर्देश पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं स्कूल स्टाफ और स्कूल के विद्यार्थियों ने अश्विनी कुमार लाडी की अगुवाई में वर्ल्ड एनवायरमेंट डे के मौके पर वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधे लगाए।

Doaba Times

ਗ਼ਦਰੀ ਬਾਬੇ ਬੰਤਾ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ

ਕਿਸ਼ਨਗੜ( ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਬੱਲ ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਸੰਘਵਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ ਏਡੀਸੀ ਜਲੰਧਰ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਗਦਰੀ ਬਾਬਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ ਸਰਕਾਰੀ ਮਿਡਲ ਸਕੂਲ ਸੰਘਵਾਲ ਵਿਖੇ ਗਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਅਤੇ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣਾਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਏਡੀਸੀ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਬੀਡੀਪੀਓ ਸੇਵਾ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡਾ. ਜਸਬੀਰ ਕੌਰ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਬੰਤਾ ਸਿੰਘ, ਸ਼ਹੀਦ ਅਰੂੜ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰਪੰਚ ਮਾ. ਭਾਗ ਰਾਮ, ਡਾ .ਗੁਰਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਜਸਬੀਰ ਕੌਰ ਗਿੱਲ ,ਪਹਿਲਵਾਨ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ,ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ, ਨੰਬਰਦਾਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਲੂ , ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਮੋਹਤਵਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

NEXT NEWS

ਦਰਬਾਰ ਹਜ਼ਰਤ ਸਾਈਂ ਫੱਜੇ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਸਾਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਮਨਾਇਆ

ਜਲੰਧਰ (ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਬੱਲ ) 20 ਵਾਂ ਸਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਦਰਬਾਰ ਹਜ਼ਰਤ ਸਾਈਂ ਫੱਜੇ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਸਿਕੰਦਰਪੁਰ ਧੋਗੜੀ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦਾ ਗੱਦੀਨਸ਼ੀਨ ਸ. ਗੁਰਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੂਸ ਜੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਈਂ ਫਕੀਰ ਦਰਬਾਰ ਬਾਬਾ ਇੱਛਾਧਾਰੀ ਜੀ ਤੋਂ ਬਾਬਾ ਦਿਲਬਾਗ ਜੀ ਉਚੇਚੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਧੋਗੜੀ ਸਾਈ ਗੁਰਮੇਲ ਸ਼ਾਹ ਗੁੱਜਾ ਪੀਰ, ਬੀਬੀ ਗੁਰਮੀਤੋ ਕਬੂਲਪੁਰ, ਰੂਪ ਲਾਲ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਸੁੁਰਜੀਤ ਕੁਮਾਰ ਪ੍ਰੇਮ ਲਾਲ , ਸੋਢੀ ਚਮਨ ਅੰਜਨਾ ਕੁਮਾਰੀ ਸਰਪੰਚ ਤੂੜੀ ਤੋਂ ਅਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਸਰਪੰਚ ਸਿਕੰਦਰਪੁਰ ਜੈ ਮਾਤਾ ਜਵਾਲਾ ਕਮੇਟੀ ਸਿਕੰਦਰਪੁਰ , ਸੋਢੀ ਮੁਰਾਦਪੁਰ , ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ,ਜਸਵੀਰ ਰਣਦੀਪ ਸੂਸ, ਸ਼ੇਰਾ, ਜਸਵੀਰ ਕੌਰ ਪੰਚ , ਡਾ ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਰਾਜੂ ,ਅਕਾਸ਼ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਪਿੰਡ ਸਿਕੰਦਰ ਤੇ ਧੌਗੜੀ ਦੀ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਮੌਜੂਦ ਸੀ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਕਲਾਕਾਰ ਦਵਿੰਦਰ ਦਿਆਲਪੁਰੀ, ਸਟੇਜ ਸੈਕਟਰੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਬੂਟਾ ਧੋਗਡ਼ੀ ਵੱਲੋਂ ਨਿਭਾਈ ਗਈ,ਬੂਟਾ ਮੁਹੰਮਦ ਕੱਵਾਲ ਜਮਸ਼ੇਰ ਵਾਲੇ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕਿੰਦਾ, ਪੰਮੀ ਨਕਾਲ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਆਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਮਨੋਰੰਜਨ ਕੀਤਾ।
ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਅਤੁੱਟ ਲੰਗਰ ਵਰਤਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਠੰਢੇ ਮਿੱਠੇ ਜਲ ਦੀਆਂ ਛਬੀਲਾਂ ਵੀ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ।

Doaba Times

वर्ल्ड एनवायमेंट डे: जानें अबकी बार की थीम और क्या है इतिहास

*हर साल 5 जून को मनाया वर्ल्ड एनवायमेंट डे जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण को बचाना होता है, हर साल मनाया जाता है। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ‘Only One Earth’ है।

By Gurpreet Surya
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के नुकसान को रोकना है। ऐसे में विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन और जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। नदी और झरनों का रुख बदला जा रहा है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को होने वाले नुकसान को कम करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
धरती हमारी जननी है और प्रकृति हमारी जिंदगी। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, बावजूद इसके हम विकास और आधुनिकता की दौड़ में आगे निकलने के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर प्रकृति से ही दूर जा रहे हैं। जिसके चलते अब झरना, नदी, झील और जंगल देखने के लिए हमें मीलों दूर जाना पड़ता है। तो वहीं प्रकृति को नुकसान पहुंचाने का अंजाम हम वक्त-वक्त पर भुगत भी रहे हैं। कभी बादल फट जाते हैं. तो कभी बाढ़ आ जाती है, कहीं धरती में पानी सूख रहा है तो कहीं की जमीन आग उगल रही है। ये सब क्लाइमेट चेंज की वजह से ही हो रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। इसीलिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हुई थी। सम्मेलन 5 जून को शुरू होकर 16 जून तक जारी रहा था। जिसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के नेतृत्व में वार्षिक कार्यक्रम पहली बार 5 जून 1973 को मनाया गया था। 1987 से ही ये आयोजन विभिन्न देशों में रोटेशनल बेसिस पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2022 स्वीडन में होगा और 1972 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ को चिह्नित करेगा, जिसे स्टॉकहोम +50 कहा जाता है। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ‘Only One Earth’ है। ये स्टॉकहोम में 1972 के सम्मेलन का नारा भी था, जिसके कारण 5 जून को वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम का जन्म हुआ।

विश्व पर्यावरण का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के नुकसान को रोकना है। ऐसे में विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन और जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। नदी और झरनों का रुख बदला जा रहा है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को होने वाले नुकसान को कम करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दौरान लोगों से प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की जाती है.

पर्यावरण दिवस हमारे ग्रह की सुरक्षा के लिए सुधारात्मक उपाय करने की तत्काल जजरुरत पर प्रकाश डालता है। इस तरह के सुधारात्मक उपायों को अपनाने का आग्रह करने के लिए संयुक्त राष्ट्र 5 जून को नागरिक समाज, सरकारों, स्कूलों, व्यवसायों और मशहूर हस्तियों की भागीदारी के साथ कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।

आपको जानकार ताज्जुब होगा कि कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 भारत में साल 1901 के बाद पांचवां सबसे गर्म वर्ष था। ये दर्शाता है कि भारत में तापमान में किस कदर वृद्धि हो रही है। अभी पिछले कुछ दिनों पहले मई 2022 में राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट तक जारी किया गया।ऐसे में हर आम इंसान को भी अपनी तरफ से पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

NEXT NEWS

ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਦੋਆਬਾ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਬੂਟੇ ਲਗਾਏ ਗਏ