Gurdaspur

तिरंगे का अपमान करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो:-शिवसेना


*जो तिरंगे का अपमान करेगा उससे सरकारी नोकरी छीन लेनी चाहिए:-हरविंदर सोनी

गुदासपुर(अजै महाजन)आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे गुरदासपुर के सदस्यों ने सरकारी तंत्र द्वारा तिरंगे के अपमान पर कढ़ा संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री से अपमान करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कढ़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इस सम्बंध में राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी,जिला उपप्रमुख रमन शर्मा तथा युवसेना के शहरी उपप्रमुख टीटू शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस समय आज़ादी दिवस के अवसर पर पूरा भारत देशभक्ति से ओतप्रोत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है जिसके कारण सरकारी कार्यालयों में तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है ताकि लोग आसानी से खरीद सकें और अपने घरों में फहरा सकें।
उन्होंने कहा आज़ादी के इस अवसर पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे ने तिरंगा झंडों का लंगर लगाने का निश्चय किया था ताकि लोग तिरंगा मुफ्त लेकर अपने घरों में लहरायें और हर तरफ तिरंगा ही दिखाई दे।जिसके लिए उन्होंने डाकखाना से बड़ी मात्रा में तिरंगे खरीदे पर उन्हें उस समय भारी धक्का लगा जब उन्होंने देखा 50 50 तिरंगों के बंडल बनाये गए हैं और उन्हें बांधने के लिए तिरंगे को ही काटकर उंसकी रस्सी बनाकर उसका उपयोग किया गया था जो राष्ट्रीय अपमान है।
सोनी ने कहा कि एक तरफ हम सिमरनजीत सिंह मान, गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तानियों के द्वारा तिरंगे के अपमान में बोले गए बयानों का विरोध करते हैं दूसरी तरफ सरकारी कार्यालयों में ही तिरंगे का अपमान किया जा रहा है जो कि अति निंदनीय और गैरज़िम्मेदाराना कृत्य है।
उन्होंने नरेंद्र मोदी और भगवंत मान से मांग करते हुए कहा कि जो लोग देश और तिरंगे का अपमान करेंगे उन्हें देश और सरकारी नोकरियों पर रहने का कोई अधिकार नही है इसलिए तिरंगे का अपमान करने वाले अधिकारियों पर तुरन्त देशद्रोह की कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें सरकारी नोकरियों से बर्खास्त कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा देश सबसे बड़ा है और जो देश का नही शिवसेना उसका विरोध करती रहेगी।

Gurdaspur

जागरण में खलल डालने वालों के खिलाफ पर्चा करवाएगा हिन्दू महागठबंधन

हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई

*बेसहारों के लिए सहारा बन रहा है हिन्दू महागठबंधन

गुरदासपुर (अजय महाजन) पिछले दिनों थाना बेहरामपुर के अंतर्गत किन्ही शरारती तत्वों द्वारा किसी घर मे चल रहे माता रानी के जागरण में ईंट पत्थरों से हमला करने की घटना की हिन्दू महागठबंधन के सदस्यों ने गहरी निंदा व्यक्त की।
पीड़ित घरवालों राकेश कुमार,अजय कुमार,कस्तूरी लाल तथा वीना रानी ने शिवसेना कार्यालय में पहुंच कर सहायता की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घर मे जागरण आयोजित किया गया था जिसमे उनके परिवारिक सदस्य तथा रिश्तेदार शामिल हुए थे परन्तु पास ही रहने वाले कुछ शरारती तत्वों ने जिनके साथ उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है उन्होंने जागरण में खलल डालने की नीयत से उनके घर के बाहर पटाखे चलाने शुरू कर दिए परन्तु जब उनको मना किया गया तो उन्होंने पटाखे जागरण में बैठी लड़कियों और औरतों पर फेंकने शुरू कर दिये जिसका परिवारिक सदस्यों ने डटकर विरोध किया परन्तु उक्त लोगों ने शराब के नशे में घर मे घुसकर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिससे जागरण के लिए लगाया गया भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया इसके अतिरिक्त जागरण मंडली तथा मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई।
उन्होंने बताया कि उनके ईंट पत्थरों से कंवलजीत कौर,राकेश कुमार एंग्री,पल्लवी,शमा,राकेश कुमार,कस्तूरी लाल को गंभीर चोटें लगी और मनुभव कुमार की कुछ हड्डियां भी टूट गई।
उन्होंने कहा कि वे लोग पहले से ही असामाजिक कार्यों में लिप्त है पर पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करती है इसलिए उन्होंने शिवसेना से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनको इंसाफ मिल सके।
इस मौके पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे,शिवसेना समाजवादी,शिवसेना, पंजाब,शिवसेना हिन्द,राष्ट्रीय हिन्दू सेना,क्रांतिकारी सेना,शिवसेना हिंदुस्तान से सम्बंधित नेताओं हरविंदर सोनी,संजीव हांडा,रावनिश कुमार,सचिन कुमार,अमरनाथ, रामलाल,शेर सिंह,रमन शर्मा तथा रोहित अबरोल ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदुओं की भावनाओ से लगातार खेलने का प्रयास किया जा रहा है और उक्त घटना इसका सबूत है उन्होंने कहा कि हिन्दू महागठबंधन इस घटना की अपने स्तर पर जांच करेगा अगर ये साबित हो गया कि शरारती तत्वों ने जागरण में विघ्न डाला है और हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर प्रहार किया है तो अपराधियों को सज़ा दिलवाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।
उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर से मांग करते हुए कहा कि उक्त शरारती तत्व सरेआम सोशल मीडिया पर जुर्म को स्वीकार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं अगर दो दिन के भीतर अपराधियों के खिलाफ धारा 307,295 A,452,325 तथा आईटी एक्ट आदि के अंतर्गत मामला दर्ज नही किया तो बेहरामपुर थाने का घेराव किया जाएगा।

Gurdaspur

जेल से भागे आतंकी कश्मीरा सिंह को पुलिस गिरफ्तार करे नही तो होगा प्रदर्शन:-हरविंदर सोनी

सोनी को गोली मारने वाला आतंकी कश्मीरा सिंह 6 साल पहले जेल तोड़कर भागा था।

मूसेवाला के कातिलों को पकड़ने के लिए दिन रात जागने वाली पंजाब पुलिस कश्मीरा सिंह को क्यों नही पकड़ रही:-हरविंदर सोनी।

वे हिन्दू नेता हैं इसलिए प्रशासन को कोई नही परवाह:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन) शिवसेना बाला साहेब ठाकरे गुरदासपुर का शिष्टमंडल राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी के नेतृत्व में एसएसपी दीपक हिलोरी से मिला तथा मांगपत्र देते हुए पुरजोर मांग की कि 6 साल पहले नाभा जेल से भागे आतंकी कश्मीरा सिंह को पंजाब पुलिस जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करे।

इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल 2015 को आतंकी कश्मीरा सिंह,इंद्रपाल सिंह तथा गुरजीत सिंह ने उनकी हत्या करने की नीयत से उनपर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें उस समय गोली मार दी थी जब वे स्थानीय फिश पार्क में अपने दोस्तों तथा भाई के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे।तब उपरोक्त आतंकियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया था जिनमे से इंद्रपाल सिंह तथा गुरजीत सिंह की पुलिस की ढीली पैरवी के कारण जमानत हो गई थी और कश्मीरा सिंह को नाभा जेल में रखा गया था जहां से नवम्बर 2016 को आतंकी कश्मीरा सिंह खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स के मुखी हरमिंदर सिंह मिंटू तथा कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथ जेल तोड़कर भाग गया था इनमें से हरमिंदर मिंटू को तो कुछ ही दिन में दिल्ली पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया था तथा विक्की गौंडर का एनकाउंटर कर दिया गया था पर जिसे पुलिस मासूम कह रही थी उस आतंकी कश्मीरा सिंह को पुलिस आजतक गिरफ्तार नही कर पाई है जबकि उसके जमानती साथियों तथा उसके पारिवारिक सदस्यों को पता है कि कश्मीरा सिंह कहाँ है और क्या कर रहा है परन्तु पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ करके उसे पकड़ने का प्रयास तक नही किया जा रहा है जबकि दूसरी तरफ गैंगस्टरवाद को प्रचलित करने वाले और आतंकी भिंडरांवाले को प्रमोट करने वाले तथा भड़काऊ गाने गाने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिन रात एड़ी चोटी का जोर लगा कर या तो उनको मार डाला है या फिर उनको गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक हिन्दू संगठन का नेता होने के कारण मुझे मारने का प्रयास करने वाले आतंकी कश्मीरा सिंह को आजतक नही पकड़ा गया है और न ही उसे पकड़ने का कोई प्रयास किया जा रहा है उल्टा उनपर हमला करने वाले जमानत पर आए अन्य आतंकियो को थानों व अफसरों के कमरों में बिठाकर सम्मान दिया जाता है तथा चाय पिलाई जाती है जैसे उन लोगों ने कोई महान कार्य किया हो हालांकि वे पुलिस के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में भी सरेआम भाग ले रहे हैं।

सोनी ने कहा कि पुलिस का ये दोहरा रवैया समझ से परे है जबकि वे भी सिद्दू मूसेवाला की तरह इस देश के सम्भ्रान्त नागरिक हैं फर्क सिर्फ इतना है कि वे एक हिन्दू नेता हूँ और सिद्दू मूसेवाला गैंगस्टरों और आतंकियों को प्रोमोट करने वाला व्यक्ति था।सच ये है कि पंजाब में हिंदुओं की स्थिति अति नाजुक बनी हुई है।
सोनी ने कहा कि जो इस समय पंजाब की स्थिति चल रही है उसके अनुसार हिंदुओं की कहीं सुनवाई नही हो रही है जिसकी ताज़ा उदाहरण यही है कि सिद्घू मूसेवाला के हत्यारों को 53 दिनों में या तो एनकाउंटर कर दिया गया है या फिर पकड़ लिया गया है क्योंकि मूसेवाला हिन्दू नही था और दूसरी तरफ उनके हत्यारे कश्मीरा सिंह को 6 साल बाद भी पकड़ा नही गया है इसलिए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीरा सिंह को उसके साथियों तथा पारिवारिक सदस्यों से कड़ी पूछताछ करके गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उन्हें धरना प्रदर्शन कर संघर्ष का रास्ता अपनाकर अपनी मांग उठानी पड़ेगी।
उन्होंने इस सम्बंध में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष वरिंदर मुन्ना,उपाध्यक्ष रमन शर्मा,उपाध्यक्ष बब्बू लुबाना तथा टीटू शर्मा उपस्थित थे।

Gurdaspur

गाय की रक्षा करने वालों को 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने सम्मानित किया

*गौरक्षकों ने ड्रेन में गिरी गाय को दलदल में से निकाला था

गुरदासपुर,22जुलाई(अजै महाजन) आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने पिछले दिनों ड्रेन में गिरी गाय को दलदल में से बाहर निकालकर रक्षा करने वाले राकेश कुमार,अमित कुमार,राजेश कुमार तथा उपदेश कुमार को शिवसेना कार्यालय में सम्मानित किया तथा सम्मान चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले शिवा रिसोर्ट के नजदीक ड्रेन में एक गाय गिर गई थी जो दलदल में लगातार डूबती जा रही थी जिसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता रमन बहल को फोन पर बताया जिन्होंने इसको गम्भीरता से लेते हुये तुरंत नगरपालिका के ईओ अशोक कुमार तथा एनिमल हसबैंडरी के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शाम सिंह को अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचने के लिए कहा।सोनी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो अशोक कुमार तथा डॉक्टर शाम सिंह की टीम के लोग भी वहां पहुंच गए परन्तु गाय 75 प्रतिशत तक दलदल में डूब चुकी थी तब राकेश कुमार,राजेश कुमार,अमित कुमार,उपदेश कुमार तथा उनके साथियों ने जान की परवाह न करते हुए दलदल में उतर कर 2 घण्टे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसके लिए वहां मौजूद तमाम लोगों ने गौरक्षकों की जमकर तारीफ की इसीलिए आज इनको शिवसेना कार्यालय में आमंत्रित किया गया जहां शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों के सामने इन्हें सम्मानित किया गया ताकि बच्चों में भी गौरक्षा और परोपकार की भावना उतपन्न हो सके।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा,संचालिका राजवंत कौर,मंजू,अजय कुमार,दीपक कुमार,जोधा,बीर सिंह,अंशु,पलक,लक्ष्मी,मणि आदि उपस्थित थे।

Gurdaspur

सिमरनजीत मान को सांसद बनाकर जनता ने बेवकूफी की:-हरविंदर सोनी

भिंडरांवाले को सन्त और भगत सिंग को आतंकी कहना पागलपन की निशानी है

दफ्तरों में भगत सिंह की तस्वीरें लगाने का क्या फायदा जब एक सिरफिरा उनका अपमान करे और सरकार चुप रहे।

Gurdaspur(Ajay Mahajan) आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की विशेष बैठक शिवसेना कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने की।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने कहा कि अकाली दल अमृतसर के प्रधान व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर देश के वीर सपूत शहीद भगतसिंह को आतंकी कहकर अपने सठिया जाने का सबूत दिया है उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी मान ने भगतसिंह को आतंकी कहा था जबकि ये हिंदुओं के कातिल जरनैल सिंह भिंडरांवाले को सन्त कहता है जिससे साबित होता है कि ऐसे देशद्रोही को जिताकर सांसद बनाने वाली जनता ने बेवकूफी की है जिसका खामियाजा जनता को ही झेलना पड़ेगा जब ये खालिस्तानी विचारधारा रखने वाला व्यक्ति देशद्रोह करेगा।
सोनी ने कहा कि या तो सरकार सिमरनजीत सिंह मान पर देशद्रोह का पर्चा दर्ज करे या फिर प्रत्येक सरकारी कार्यालय से भगत सिंह की तस्वीर उतार दे।
सोनी ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान तथा उनके कार्यकर्ता देश के संविधान को गलत कहते हैं देशभक्तों को आतंकी कहते हैं पर आतंकियों को सन्त की उपाधि देते हैं जो कि गलत है इसलिए इनपर देशद्रोह की धारा लगाकर पर्चा दर्ज करना चाहिए उन्होंने कहा कि सिमरनजीत मान का बेटा भी एक टीवी डिबेट में बोल रहा था कि भगत सिंह ने सांडर्स को मारते समय एक सिख व्यक्ति को भी मारा था इसलिए वो आतंकवादी है। मान के बेटे को जवाब देते हुए सोनी ने कहा कि देश के विरुद्ध कोई भी सिख,हिन्दू ईसाई या मुसलमान हो उसका हश्र भी ऐसा ही होना चाहिए और आगे भी होता रहना चाहिए जैसा भगत सिंह ने किया था।
सिमरनजीत मान ने संसद में सांसद के रूप में देश के संविधान की कसम खाई है इसलिए उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर रमन शर्मा,प्रिंस कतना,जतिंदर सहदेव,दीपक शर्मा,विनोद जोशी,राजू ठाकुर,रोहित बब्बर,टीटू शर्मा,दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Doaba Times

आतंकी भिंडरावाले के पोस्टर लगाने का प्रयास देशद्रोह के समान:-शिवसेना राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी

*शिवसेना भी इंदिरा गांधी,बेअंत सिंह तथा जनरल वैद्य के पोस्टर लगाएगी:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर,10जुलाई(अजै महाजन)आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की विशेष बैठक शिवसेना कार्यालय बाटा चौक में राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने भारी रोष प्रदर्शित करते हुए कहा कि कुछ खालिस्तानी संगठन आतंकी भिंडरांवाले की तस्वीरें सरकारी वाहनों पर लगाकर जानबूझकर पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जालंधर में खालिस्तानियों द्वारा धक्के से भिंडरावाले के पोस्टर लगाने का प्रयास किया जिसे पंजाब पुलिस के जांबाज सिपाहियों ने असफल कर दिया और उस मौके पर पंजाब पुलिस की भूमिका सराहनीय थी।

सोनी ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले के पोस्टर लगाकर ये साबित करना चाहते है कि भिंडरांवाला आतंकी नही था जबकि असलियत में भिंडरांवाला 35000 हिंदुओं का कातिल है और जिसे आतंकवादी की संज्ञा दी जा चुकी है इसलिए उसके पोस्टर लगाकर खालिस्तानी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने का प्रयास कर रहें हैं जो कि हिन्दू कभी सहन नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर खालिस्तानियों ने पुनः भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने का प्रयास किया तो शिवसेना भी जालंधर में एकत्रित होकर ठीक उसी स्थान पर पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने में सराहनीय कदम उठाने वाले इंदिरा गांधी,बेअंत सिंह,केपीएस गिल तथा जनरल वैद्य के पोस्टर लगाएगी ताकि खालिस्तानियों को भी एहसास हो कि ज़ख्मों पर नमक लगने से कितनी जलन होती है।

सोनी ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने की आज्ञा न देकर उन्होंने अति प्रशंसनीय कार्य किया है।अंत मे शिवसैनिकों ने सरकार से मांग की कि आतंकी भिंडरांवाले का महिमामंडन करने वाले देशद्रोही खालिस्तानियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करके सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि पंजाब में अमन शांति बनी रहे और हिन्दू सिख के भाईचारे पर किसी प्रकार की आंच न आये।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष वरिंदर मुन्ना,उपाध्यक्ष रमन शर्मा,सचिव टीटू शर्मा,नितिन कश्यप गांव बामनी,सोनू कुमार कलानौर,सचिन कुमार,पंकज पँकू पनियाड, अजय कुमार,राघव शर्मा,दिनेश कुमार,परमिंदर सिंह,विकास महाजन,धर्मपाल आदि उपस्थित थे।