Watch “punjab police working ਨਿਊ ਗੁਰਬੰਤਾ ਨਗਰ ਦੇ ਗ਼ਰੀਬ ਲੋਕ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ #punjab #police #doaba” on YouTube
*सलेमपुर गांव के नजदीक न्यू गुरबंता सिंह नगर में 3 मंजिला फ्लैट में रहने वाले लोग पुलिस की रोजाना चेकिंग से परेशान
Punjab/Jalandhar (Surjit Pal ) एक समय तो करोना महामारी के कारण पूरा भारत परेशानी में है , वहीं दूसरी ओर पुलिस की रोजाना चेकिंग के कारण आम लोग भारी परेशानी में है ।
न्यू गुरबंता सिंह कॉलोनी के समूह इलाका निवासियों द्वारा बताया गया कि उनके घरों में पुलिस रोजाना एक हफते से चेकिंग करने आ जाती है , और घरों में खड़े मोटरसाइकिल स्कूटर वाहन की चाबी मांगकर उनके कागज भी चैक किए जाते हैं । उनके घर के पंखे और सभी समान को चेक किया जाता है और पुलिस की तरफ से उनको चोर की निगाह से देखा जा रहा है । स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं । पुलिस के इस रवैये के कारण उनके मन में डर का माहौल है ।
जिसके कारण वह भारी मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं ।
जो वो पुलिस चेकिंग कर रही तो उन्होंने पत्रकार को फोन किया और पत्रकार द्वारा कहा गया कि आप इसकी वीडियो बना लो मोबाइल में इसके बाद मोहल्ले का 1 लड़का मोबाइल में वीडियो बनाने लग गया पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया । जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों द्वारा उसका मोबाइल छीनकर ले गए और कहा कि जिसका मोबाइल है उसके ऊपर पर्चा किया जाएगा । इससे दुखी होकर स्थानीय लोग पत्रकारों के सामने अपनी मुश्किलों को रखा ।
इसके पुलिस बाद पक्ष जानने के लिए पुलिस डिविजन नं 1 मैं फ़ोन किया गया , उन्होंने बताया कि उनकी रुटीन चेकिंग चल रही है, और वे बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों की शिनाख्त कर रहे हैं ।
इस मामले की जानकारी डी सी पी सिंह को भी दे दी गई है ।
*कम्पनी द्वारा राइडर्स का इंसेंटिव बंद करने पर इसका विरोध करने पर उनकी लॉग इन आईडी बंद कर दी गई- प्रवीन कुमार
*आईडी बंद करने का कारण पूछने पर मैनेजर द्वारा कहा गया कि चाहे तुम सीएम के पास चले जाओ।
*करोना महामारी ओर लाकडाउन के कारन ऑनलाइन प्लेटफार्म बाइक टैक्सी को छोड़कर दिहाड़ी करने को मजबूर – बाईक राइडर्स
जालंधर (गुरप्रीत)ऑनलाइन प्लेटफार्म बाइक टैक्सी कंपनियों के खिलाफ जालंधर में बाइकर्स द्वारा जमकर रोष प्रदर्शन किया गया । इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाइकर्स द्वारा बताया गया कि करोना महामारी के चलते हुए उनका काम तो पहले से ही ठप्प पड़ा हुआ है और पेट्रोल के रेट दिनों-दिन बढ़ रहे हैं, जिसके चलते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म बाइक टैक्सी कम्पनियों द्वारा राइड का किराया बहुत कम किया जा रहा है और जो करोना से पहले इंसेंटिव दिया जा रहा था वो भी बंद कर दिया गया है। ओर जालंधर में इस टाइम कम से कम 6 कंपनियां बाइक टैक्सी की कार्यरत है , करोना महामारी से पहले ये कम्पनियों की गिनती 2 थी। जिसके चलते हुए गुज़ारा बसर अच्छे तरीके से हो जाता था। परंतु अब 6 कम्पनियों के आ जाने के बाद जो सवारी थी वो सभी में बंट गई । जिसके कारण काम मंदा पड़ गया ।
परन्तु जब से करोना माहमारी चली है,तब से ही वह बहुत भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं । एक तो इतनी ज्यादा कंपनियां आ जाने के बाद काम बिल्कुल ठप्प पड़ा है , ग्राहक करोना महामारी के चलते हुए बिल्कुल ना के बराबर है। और ये छोटी ऑनलाइन प्लेटफार्म संचालित टैक्सी कंपनियां छोटे छोटे शहरों में इन्वैस्टमैंट करके अपना काम मनमानी से करती है और मोटा कमीशन हरेक राइड के ऊपर से लिया जाता है ।
इन कम्पनियों द्वारा जो और राइडर्स है इनके उनके साथ पूरी धक्केशाही की जा रही है । जब भी कोई नई कम्पनी की शुरुआत होती है तो छोटे शहर से होती है । पहले पहले तो वह कम्पनी राइडर्स को मोटी इंसेंटिव देती है परन्तु बाद में धीरे धीरे वह राइडर्स का खून चूसने लग जाती है। प्रवीण कुमार और समूह राइडर्स ने वाओ कंपनी पर आरोप लगाया कि इस कम्पनी में इंसेंटिव भी बहुत कम है और इसका किराया भी बहुत कम है । इस कम्पनी को जालंधर में कोई भी दफ्तर नहीं है और ये कंपनी रोड के ऊपर काम कर रही है। कभी इस कंपनी का मैनेजर कभी किसी रोड पर होता है तो वे किसी रोड पर बैठा होता है ।
इस मामले में पक्ष आनने के लिए मेैनेजर से फ़ोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि कम्पनी नई लांच हुई है और हमे कस्टमर को हमने जोड़ना भी है और पहले स्टार्टिग में पहले इंसेंटिव इसका ज्यादा था और अब वह कम कर दिया गया है। और आईडी बंद करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारे पास आईडी बंद करने का कोई कारन नही है, ये सब सिस्टम द्वारा होता है जैसे आप कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी और कंपनी का प्रचार करेंगे तो आपको वार्निग दी आएगी और आईडी कंपनी द्वारा बंद कर दी जाएगी।
इस मौके पर प्रवीण कुमार, दीपक शर्मा, हरजीत सिंह, प्रदीप कुमार, अमनदीप सिंह, कुंदन लाल, तजिंदर सिंह, रजिन्द्र कुमार, अमित अरोड़ा, रमन कुमार, धरमिंदर, अनिल शर्मा मौजूद थे। बाइक राइडर्स द्वारा प्रशासन से अपील की कि हमको हमारा हक दिया जाए और ऑनलाइन प्लेटफार्म टैक्सी कंपनियों की मनमानी को रोका जाये ।
कैपशन:ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कम्पनियों का विरोध करते हुए समूह बाइक राइडर्स ।
पंजाब/ जालंधर /किशनगढ (गुरप्रीत बल्ल) सरकार द्वारा बढ़ती हुई करोना महामारी को रोकने के लिए हफ़्तावारी लाकडाउन लगाया गया ।
जिसके चलते हुए जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल कम दिखाई दी, और किशनगढ़ अड्डा बिल्कुल सुनसान पड़ा रहा । इलाके के आस पास सारी दुकानें बंद रहीं सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं वाली दुकानें खुली रहीं।
1 दिन पहले किशनगढ़ में रात 8 बजे के बाद देर रात तक दुकानें खुली पाई गई थी ओर लाकडाउन की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई थी , जिसके बाद प्रशासन द्वारा लाकडाउन को पूर्ण रूप से लागू करवाया गया।
लाकडाउन के कारण सड़कों पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहा,सड़कों पर बिल्कुल इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए । कैप्शन :नेशनल हाइवे पर किशनगढ़ अड्डा बिल्कुल सुनसान पड़ा रहा और किशनगढ़ में मार्केट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही।
आज बटाला मे महाशिवरात्रि के मोके शिव सभा(थाना सिटी के पास करवाये 18वे शिव जागरण मे हाजिरी लगवाते हुए रिपोर्टर साथी अजाद शर्मा, मैडम नरिंदर कौर पुरेवाल, राजेश शर्मा, संजू महिता,लक्की राजपूत, रिंकू राजा, रमन, सरबजोत कंडीला, अनमोल धन्यवाद शिव सभा और रिपोर्टर बंटी वीर का जिन्हों की बदौलत हम सबने मिलकर दर्शन किए।
पठानकोट में बीते दिन गांव वासियों द्वारा दो संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस को सूचित किया गया था पुलिस द्वारा पठानकोट के मकीमपुर गाओ के आसपास के जंगल के इलाके को सर्च किया जा रहा है बीते दिन से ही यह सर्च ऑपरेशन जारी है
बीते दिन गांव वासियों द्वारा पठानकोट पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई थी कि दो संदिग्ध उनके इलाके में घूम रहे हैं और गांव वासियों से अलग-अलग जगहों का पता पूछ रहे हैं जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पठानकोट के एसएसपी द्वारा पूरे इलाके में सर्च करने के हुक्म जारी किए गए थे आज भी अधिक फोर्स के साथ लगभग 20 गांव के आसपास के जंगल के इलाके को सर्च किया जा रहा है आपको बता दें कि इस इलाके के पास ही एयर फोर्स स्टेशन है और साथ में आर्मी का इलाका भी लगता है इसलिए पुलिस किसी भी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहती बाकी सुरक्षा एजेंसियां भी इस सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं यूएवी (अनमैन्ड एरियर व्हीकल) द्वारा भी पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है एसएससी पठानकोट ने बताया कि कल उनको जैसे ही इंफॉर्मेशन मिली कि दो संदिग्ध उनके इलाके में घूम रहे हैं उन्होंने तुरंत इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया रात को भी उनके द्वारा जवानों को अलर्ट पर रखा गया था एसएससी ने बताया कि उनके सूत्रों द्वारा अभी उनको इनपुट मिले हैं कि यह जो 2 लोग देखे थे वह पुंछ इलाके से संबंधित है और वह हाजी और मौलवी है जो इस इलाके में चंदा इकट्ठा करने आए हुए थे इसके अलावा कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है
पठानकोट के वार्ड नंबर 47 में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
*कई लोगो को किया जख्मी / वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे
रिपोर्टर : प्रेरणा/ हरपाल सिंह
पठानकोट के वार्ड नंबर 47 में लोगो को इन दिनों खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस ओरेशनी वजह से आवारा बंदरों को आतंक जिन की गिनती इतनी हो चुकी है कि ये बन्दर लोगो के घरों के आर घुस समान उठा कर ले जाते है और लोग कुछ भी नही कर पाते अब तो आलम ये है कि इन बंदरो को रोकने पर ये बन्दर आगे से पर हमला कर रहे है जिसे देखते हुए आज वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम द्वारा मुहल्ले में बंदरों को पकड़ने के लिए जंगल लगाए गए ताकि लोगो को इस ओरेशनी से निजात मिल सके।
दूसरी तरफ जब इस सबन्धी वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये जानवर एक जगह रहने वाला नही है लेकिन हो सकता है कि लोग खाने का सामान खुले में रखते हो जिस वजह से जहाँ रोज बन्दर जमाबड़ा बनाते हो जन्होने कहा कि हमें शिकायत मिली है और उसी के चलते हमारी तरफ से बंदरो को पकड़े के लिए पिजरे लगाए जा रहे है उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग खाने पीने का सामान खुले में न फेंके ताकि ये जंगलों के रुख करें।