शहीद विकास के परिवार के लिए जंग लड़नी होगी:-हरविंदर सोनी

शहीद का परिवार अब हिदुओं की धरोहर:-हरविंदर सोनी
गुरदासपुर (अजय महाजन ) विकास प्रभाकर उर्फ़ बग्गा का कुछ दिन पहले दिन दिहाड़े कत्ल होने के उपरांत अपने दिलों में भारी गुस्सा लिए अनेक हिन्दू नेता शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी व भगवा सेना के अध्यक्ष पंकज दवेसर की अगुवाई में शहीद की रस्म क्रिया के समारोह में शामिल होने के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर नंगल पहुँचे तथा शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हें इंसाफ दिलवाने के लिए उनके साथ विचार विमर्श किया परन्तु हैरानी वाली बात ये थी कि विश्व हिन्दू के इस नेता के श्रद्धांजलि समारोह में कोई भी संघ तथा बीजेपी का राज्य स्तरीय नेता नहीं पहुंचा था।
इस मौके पर हरविंदर सोनी तथा पंकज दवेसर ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाब में हिन्दुओं को दबाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत हिन्दू नेताओं की हत्या का सिलसिला लम्बे समय से चल रहा है इसी सिलसिले वार कढ़ी में विकास प्रभाकर बग्गा का नाम भी शहीदों की फेहरिस्त में लिखा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि चुनावों से ठीक पहले ज़ब पूरे देश में हाई अलर्ट की स्थिति है उसमेँ विकास की हत्या होना न सिर्फ दुखदायक है अपितु शर्मनाक भी है इसके बावजूद प्रशासन ने चुनाव संहिता का बहाना बनाकर परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है परन्तु हिन्दू समुदाय इस संबंध में चुप नहीं बैठेगा क्योंकि सरकारें वोट बैंक की खातिर अन्य समुदायों को खुश करने के लिए करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा देती हैं फिर चाहे वो मरने वाला व्यक्ति नशेड़ी ही क्यों न हो पर बात ज़ब हिन्दू समुदाय की आती है तो सरकारें इधर उधर की बगले झाँकने लगती हैं। इसलिए कई नेताओं ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में प्रण किया है कि ज़ब तक शहीद विकास बग्गा की छोटी बच्चीयों को 2 करोड़ रूपये मुआवज़े के तौर पर और विकास बग्गा की पढ़ी लिखी पत्नी को सरकारी नौकरी नहीं दी जाती तब तक विकास बग्गा संघर्ष कमेटी का गठन करके संघर्ष का रास्ता अपनाया जायेगा इसके अतिरिक्त डीजीपी गौरव यादव ने अपने बयान में स्वयं स्वीकार किया है कि विकास बग्गा की हत्या आतंकी घटना थी इसलिए विकास बग्गा तथा उसके परिवार को आतंकवाद पीड़ित घोषित किया जाए।
उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह पंजाब में हिन्दुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है और जिस तरह राज्य तथा केंद्र सरकारें इस संबंध में हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं उसको देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि हिन्दुओं को स्वयं ही लामबंध होना पड़ेगा और सरकारों से किसी प्रकार की आशा न करके तथा शिव शक्ति का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे का नारा अपनाकर अपनी तथा अपने परिवारों की रक्षा आप करनी होगी।
सोनी ने कहा कि बेशक पंजाब पुलिस ने बग्गा के हत्यारों को चंद दिनों में पकड़कर प्रशंसनीय कार्य किया है परन्तु फिर भी पंजाब पुलिस से पुरज़ोर मांग की जाती है कि हिन्दुओं की रक्षा के लिए विशेष नीति अपनाई जाए।
इस मौके पर संतोख गिल,रमन शर्मा, जगजीवन, दीपक भगत, अमित भाटिया,सौरभ गुप्ता, पंकज पठानकोट, बलविंदर कुमार,रवनीश मेहरा, संजीव हांडा, दीपक कुमार, प्रवीण शर्मा, कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

















