Doaba Times

भारतीय आम जनता पार्टी की ओर से थाना फत्तूढींगा का घेराव

कपू्रथला (रवि कुमार) भारतीय आम जनता पार्टी की ओर से थाना फत्तूढींगा का घेराव किया गया। जिसमें पार्टी प्रधान सतीश कुमार नाहर विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं व वर्करों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रधान सतीश कुमार नाहर ने कहा कि बीते माह जनवरी में गांव किशन सिंह वाला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कोई कारवाई न किए जाने के रोष में यह धरना दिया गया है। धरने दौरान थाना फत्तूढींगा की एसएचओ मनदीप कौर ने कहा कि इस मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रखी है और जांच जारी है।