Gurdaspur

भोले को नशा करने वाला साबित करो, शिवसेना 51000 देगी:-हरविंदर सोनी

भोलेनाथ के नाम पर नशा करने वाले धूर्त हैँ।

किसी ग्रंथ में नहीं लिखा कि शिव नशा करते थे:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन) शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने शिव के नाम पर नशा करने वाले धूर्त नशेड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी ग्रंथ, शास्त्र, पुराण में नहीं लिखा कि भोलेनाथ भाँग आदि जैसे किसी प्रकार के नशे का प्रयोग करते थे।
उन्होंने कहा कि नशेड़ी लोग गस्वयं नशा करने का बहाना बनाकर भोले के नाम से नशा करते हैँ और कहते फिरते हैँ कि भोलेनाथ नशा करते थे इसलिए शिवभक्त होने के नाते वे भी पूरे अधिकार के साथ नशा करेंगे जो कि सरासर गलत है इससे सच्चे भोलेनाथ के भक्तों  की धार्मिक भावनाये आहत होती हैँ।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 7 मार्च को गुरदासपुर में महाशिवरात्रि से संबंधित विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जिसके स्वागत के लिए शिवभक्तों ने जगह जगह पर लंगर लगाए हुए थे और साथ ही भजन बजाने के लिए म्यूजिक सिस्टम भी लगाए हुए थे परन्तु लगभग 70 प्रतिशत भक्तों द्वारा नाचने गाने हेतु भोले की बारात चली गज वज के सारेयां ने भंग पीती रज रज के गाना लगाया हुआ था हालांकि कई स्थानों पर शिवभक्तों ने ये गाना कई जगह पर बंद भी करवाया पर शिवभक्तों को इसके दुष प्रभाव की जानकारी न होने के कारण वें इसे ही शिवभक्ति का एक स्रोत मानकर इसे बजा रहे थे इसलिए इस अज्ञानता को खत्म करने के लिए अब सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।
सोनी ने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर ये नशेड़ी लोग किसी ग्रंथ, पुराण या शास्त्र आदि से एक भी लाइन लाकर दिखा दें जिसमें ये लिखा हो कि शिव नशा करते थे तो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की तरफ से उसे 51000 रूपये इनाम दिया जायेगा तथा वे तथा उनके साथी स्वयं उस नशेड़ी के साथ मंदिर में चलकर शिवलिंग के पास बैठकर भाँग का सेवन करेंगे।
सोनी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति ये साबित नहीं कर सका तो सभी शिवभक्तों को इस घटिया प्रचार और प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए ताकि भोलेनाथ के नाम पर हो रहे इस गलत कार्य को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि अगर कोई गायक या कोई फ़िल्म बनाने वाला ऐसा गलत प्रचार करता है तो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे उसपर कानूनी कार्रवाई करवाएगी तथा इस कुप्रचार के खिलाफ एक विशेष मुहीम चलाएगी जिसके लिए सभी हिन्दू संगठनों की सहायता भी ली जाएगी और अदालत का सहारा भी लिया जायेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी मांग की कि सभी मंदिरों के पुजारीयों, प्रचारकों, कथावाचकों, मंदिर कमेटीयों आदि को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए लोगों को इस कुप्रचार के विरुद्ध प्रेरित करना चाहिए क्योंकि महादेव देवों के भी देव हैँ और उन्होंने सृष्टि की रक्षा हेतु स्वयं हलाहल विष पिया था वे एक त्याग की मूर्ति हैँ इसलिए उनके नाम पर भ्रामक प्रचार पर लगाम लगनी चाहिए।

Alawalpur

ਵਿਪਨਦੀਪ ਸੰਨੀ ਢਿੱਲੋਂ ਜੀ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਨ ਤੇ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ

ਅਲਾਵਲਪੁਰ (ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੱਧੂ) ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ,ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ, ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ, ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ,, ਵਲੋਂ ਆਦਮਪੁਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਯੂਧ ਅਕਲੀ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਵਿਪਨਦੀਪ ਸੰਨੀ ਢਿੱਲੋਂ ਅਲਾਵਲਪੁਰ ਜੀ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ।

Doaba Times

जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल को निमंत्रण दिया

जिलाधीश ज़मीन से जुड़ी शख्सियत:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर (अजय महाजन) शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के सदस्यों ने राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी के नेतृत्व में जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल से मिलकर उन्हें 7 मार्च को महाशिवरात्रि से संबंधित शोभायात्रा में शामिल होने के निमंत्रण दिया।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ज़मीन से जुड़ी शख्सियत है जो हर आम व्यक्ति की भी उतनी ही सुनवाई करते हैँ जितनी किसी गणमान्य व्यक्ति की सुनवाई करते हैँ इसलिए आज उनको निमंत्रण देते हुए अति प्रसन्नता हो रही है।
इस मौके पर जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बेशक वे काफ़ी व्यस्त है और चुनावों से संबंधित उनकी लगातार बैठके चल रही है परन्तु वे भोलेनाथ को नमन करने के लिए उनकी बारात रुपी शोभायात्रा में अवश्य हाज़री लगाएंगे।
इस मौके पर रमन शर्मा, संजीव हांडा,बलविंदर कुमार, जगजीवन आदि उपस्थित थे।

Doaba Times

आतंकी भिंडरावाले के पोस्टर लगाने का प्रयास देशद्रोह के समान:-शिवसेना राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी

*शिवसेना भी इंदिरा गांधी,बेअंत सिंह तथा जनरल वैद्य के पोस्टर लगाएगी:-हरविंदर सोनी

गुरदासपुर,10जुलाई(अजै महाजन)आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की विशेष बैठक शिवसेना कार्यालय बाटा चौक में राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने भारी रोष प्रदर्शित करते हुए कहा कि कुछ खालिस्तानी संगठन आतंकी भिंडरांवाले की तस्वीरें सरकारी वाहनों पर लगाकर जानबूझकर पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जालंधर में खालिस्तानियों द्वारा धक्के से भिंडरावाले के पोस्टर लगाने का प्रयास किया जिसे पंजाब पुलिस के जांबाज सिपाहियों ने असफल कर दिया और उस मौके पर पंजाब पुलिस की भूमिका सराहनीय थी।

सोनी ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले के पोस्टर लगाकर ये साबित करना चाहते है कि भिंडरांवाला आतंकी नही था जबकि असलियत में भिंडरांवाला 35000 हिंदुओं का कातिल है और जिसे आतंकवादी की संज्ञा दी जा चुकी है इसलिए उसके पोस्टर लगाकर खालिस्तानी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने का प्रयास कर रहें हैं जो कि हिन्दू कभी सहन नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर खालिस्तानियों ने पुनः भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने का प्रयास किया तो शिवसेना भी जालंधर में एकत्रित होकर ठीक उसी स्थान पर पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने में सराहनीय कदम उठाने वाले इंदिरा गांधी,बेअंत सिंह,केपीएस गिल तथा जनरल वैद्य के पोस्टर लगाएगी ताकि खालिस्तानियों को भी एहसास हो कि ज़ख्मों पर नमक लगने से कितनी जलन होती है।

सोनी ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने की आज्ञा न देकर उन्होंने अति प्रशंसनीय कार्य किया है।अंत मे शिवसैनिकों ने सरकार से मांग की कि आतंकी भिंडरांवाले का महिमामंडन करने वाले देशद्रोही खालिस्तानियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करके सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि पंजाब में अमन शांति बनी रहे और हिन्दू सिख के भाईचारे पर किसी प्रकार की आंच न आये।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष वरिंदर मुन्ना,उपाध्यक्ष रमन शर्मा,सचिव टीटू शर्मा,नितिन कश्यप गांव बामनी,सोनू कुमार कलानौर,सचिन कुमार,पंकज पँकू पनियाड, अजय कुमार,राघव शर्मा,दिनेश कुमार,परमिंदर सिंह,विकास महाजन,धर्मपाल आदि उपस्थित थे।