बबरी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट करवाया गया।
नशा हटाओ,खेलों को बढ़ावा दो:-बहल,सोनी, युद्धवीर
गुरदासपुर (अजय महाजन )आज गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास वेलफेयर सोसाइटी गांव बबरी द्वारा समाज की बेहतरी के लिए और नौजवानों का नशों की तरफ से ध्यान हटाने के लिए एक अच्छा प्रयास करते हुए वॉलीबाल का टूर्नामेंट करवाया गया जिसमें सभा के सदस्यों तथा खिलाडियों को प्रोत्साहन देने हेतु पंजाब हेल्थ सिस्टम के चेयरमैन रमन बहल, शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी तथा श्री गुरु नाभा दास सभा के राज्य अध्यक्ष युद्धवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर रमन बहल,शिवसेना नेता हरविंदर सोनी तथा युद्धवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के समय में पंजाब के नौजवान या तो विदेशों में जा रहे हैं या फिर कुसंगति में फंसकर नशों का शिकार हो रहे हैं इसलिए नौजवानों को नशों से बचाने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है ताकि नौजवान तंदरुस्ती को बढ़ाने की तरफ अपना ध्यान लगा सकें इसी मकसद को पूरा करने के लिए गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास वेलफेयर सोसाइटी गांव बबरी जिला गुरदासपुर द्वारा वॉलीबॉल का भव्य टूर्नामेंट करवाना अति प्रश्नसनीय कार्य है जिसके लिए सोसाइटी के प्रधान मंगल सिंह तथा उनकी टीम प्रशंसा के पात्र हैं।
इस संबंध में सोनी ने विशेष रूप से बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए दस टीमें अलग अलग गांवो से शामिल हुई थी तथा मैचों के दौरान ये देख कर और भी अच्छा लगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत अच्छे खिलाडी तैयार हुए पड़े हैं पर उन्हें प्रशासन की तरफ से प्रोत्साहन नहीं मिलता और न ही किसी सरकार द्वारा उनको support किया जाता है यहाँ तक कि गुरदासपुर के डीसी विशेष सरंगल को इस टूर्नामेंट में उपस्थित होकर खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए सम्पर्क किया गया था पर उन्होंने कोई response नहीं दिया जिससे स्पष्ट है कि प्रशासनिक अधिकारी ही नौजवानों को प्रोत्साहन नहीं देते तो फिर सरकारें किसके दमपर नशा खत्म करने का दम भरती हैं ऐसे तो जो सामाजिक संगठन इस संबंध में प्रयास करना चाहते हैं वो भी प्रयास करना बंद कर देंगे और नशे की कुरीति पंजाब से खत्म नहीं होगी और नौजवान नशों की गर्त में डूबते जायेंगे जिसके कसूरवार डीसी जैसे प्रशासनिक अधिकारी होंगे।
सोनी ने कहा कि रमन बहल जैसे कद्दावर नेता तो अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं और व्यस्तता के बावजूद सब काम छोड़कर नौजवानों को प्रोत्साहन देने पहुंच सकते हैं पर डीसी का इस संबंध में नीरस सहयोग समझ से परे है जबकि नौजवानों को भटकने से बचाने के लिए प्रशासन की भी उतनी ही ज़िम्मेदारी बनती है जितनी नौजवानों के अभिभावकों की ज़िम्मेदारी बनती है।
इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया जिनमें से गांव झावर की टीम ने फाइनल में गांव पीरांबाग़ की टीम को हराकर टूर्नामेंट को जीत लिया जिन्हे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित करते हुए विजेता ट्रॉफी भेंट की।
टूर्नामेंट के अंत में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से प्रण किया कि अगली बार इस आयोजन को और भी भव्य बनाया जायेगा तथा सभा को हर तरह का सहयोग किया जायेगा ताकि नौजवान भटक कर अपना और अपने देश का भविष्य अंधकारमय न करके खेलों की तरफ ध्यान दें क्योंकि जिस देश का नौजवान भटक जाता है उस देश की खुशहाली भी खत्म हो जाती है इसलिए नौजवानों को सुरक्षित रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।
इस मौके पर कुलविंदर सिंह,रमेश कुमार,संतोख सिंह, सुरजीत सिंह,शाम लाल, सुरिंदर पाल, कुलविंदर सिंह, मनी, टिंकू प्रधान,राणा प्रधान,शहबाज़, गुरविंदर,गगन, लाडी, शेरी,कुलविंदर, मनप्रीत,गुरप्रीत, प्रभ, लकी,विशाल, वंश, मीत आदि उपस्थित थे।






