धरने में जा घुसा आर्मी का ट्रक, बाल-बाल बचे किसान

*पुलिस की वाटर कैनन गाड़ी को पहुंचा नुकसान, बाहर खड़ी ट्रालियों औऱ बैरिगेट से टला हादसा
Phagwara (Kuldeep Kumar)फगवाड़ा में शुगर मिल के समने हाईवे पर धरने में आज सेना का एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर जा घुसा। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। धरने पर किसान बाल-बाल बच गए।
यदि मौके पर पुलिस के बैरिगेट्स और किसानों की धरना स्थल के बाहर ट्रालियां न खड़ी होती तो सेना का ट्रक सीधा धरना स्थल में किसानों को कुचल डालता।
हादसे के बाद ट्रक में सवार सेना के सूबेदार ने तुरंत प्रभाव से अपने मैकेनिकल विंग और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जालंधर कैंट से सेना के अधिकारी मैकेनिकों को लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रक को टो करके साथ ले गए।