
NEXT
रोहित टेलीकॉम में हुई चोरी की वारदात
*मोबाइल फोन रिटेलर एसोसिएशन के प्रधान हरविंदर सोनी ने की निंदा।



गुरदासपुर (अजय महाजन) चोरियों की गुथी सुलझने का नाम नहीं ले रही।
सवारा आयरन स्टोर से 11 लाख रूपये चोरी हुए।
इस्लामाबाद मोहल्ले के एक घर से सोना चोरी हुआ।
तिब्बड़ी कैंट के नज़दीक से सेंध लगाकर 5 लाख का करियाणा चोरी हुआ।
शिवसेना कार्यालय के नज़दीक से अनिल अग्रवाल की दुकान से मोटरसाइकिल चोरी हुआ पर एक भी चोर पकड़ा नहीं गया क्योंकि शहर में अप्रवासी बड़े स्तर पर स्थापित हो चुके हैं और जिसकी आशंका थी वही हो रहा है क्योंकि एक खास समुदाय के आगमन के बाद ही कोई चोर पकड़ा नहीं जा रहा है।
सोनी ने कहा चोरियाँ पहले भी होती थी पर 90 प्रतिशत चोर पकड़े जाते थे पर अब 10 प्रतिशत भी चोर पकड़ में नहीं आ रहे है इनका सिर्फ एक ही कारण है कि बिना शिनाख्त के बड़ी मात्रा में अप्रवासी जगह जगह स्थापित हो चुके हैं और क्राइम करके भाग जाते हैं इसलिए प्रशासन से मांग की जाती है कि जिस किसी ने भी औरवासियों को दुकानेँ और मकान किराये पर दिए हैं और उसकी सूचना police को नहीं दी है उनपर सख्त कानूनी कार्रवाई करके सभी अप्रवासियों की शिनाख्त की जाए।