बसपा नेता से दिहाड़ी मांगने पर मजदूर को मिली दिहाड़ी के बदले मौत,,,
मात्र 600 रुपए दिहाड़ी देने की बजाए बसपा नेता ने मजदूर को मौत देना समझा उचित

फिल्लौर (संदीप कुमार) घटना आज शाम लगभग 5:30 बजे की है बसपा नेता बताए जा रहे गांव घुड़का तहसील फिलौर के रहने वाले जसप्रीत सिंह जस्सा ने मनोज नाम के प्रवासी मजदूर जो कि बिहार का रहने वाला था सिर्फ इस लिए गोलियां मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी कि उसने बसपा नेता लंबड़दार जसप्रीत सिंह जस्सा से अपनी दिहाड़ी के 600 रुपए मांगे तो दिहाड़ी को लेकर जरा सी बहस हुई और बसपा नेता ने दिहाड़ी मजदूर को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।
एक तरफ बहुजन समाज पार्टी के नेता दबे कुचले मजदूरी करने वाले समाज को साशक बनाने की बात करते हैं और दूसरी ओर उन्ही के नेता मजदूर को मेहनत मांगने पर गोलियों से मौत बांट रहे हैं आखिर कब तक कमजोर को दबाया जाएगा।
डी.एस.पी. फिलौर भरत मसीह जी से बात की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जांच जारी है और हत्यारे को पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी है।
जब इस संबंधी बसपा पंजाब प्रधान सरदार करीमपुरी से बात की जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में पता करके बताया जाएगा मगर सोचने वाली बात है कि छे घंटे हो गए इस घटना को हुए और पंजाब प्रधान को इसके बारे में पूरी जानकारी ना होना भी चिंता का विषय बना हुआ है।