परिवहन दुबई: रमज़ान के दौरान मेट्रो उपयोगकर्ताओं को मुफ्त अंतरराष्ट्रीय कॉल की पेशकश की गई फ़ोन बूथ यात्रियों को पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने और दोस्तों के साथ जुड़ने का एक अमूल्य अवसर प्रदान करते हैं।Report by Gurpreet Singh Bal
Dubai: Free international calls offered to metro users during Ramadan
Int.(Gurpreet Singh Bal) Phone booths offer commuters an invaluable opportunity to strengthen familial bonds and connect with friends
गरीब बच्चों को आत्मनिर्भर करवाना शिवसेना का उद्देश्य:-हरविंदर सोनी
गुरदासपुर (अजय महाजन )श्री साईं परिवार सोसाइटी द्वारा भोलेनाथ की शादी के उपरांत रिसेप्शन रुपी समारोह के आयोजन के दौरान शिवसेना विद्यालय के चेयरमैन व शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी तथा संचालिका राजवंत कौर को गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान प्रदीप महाजन ने बताया कि पिछले 6 साल से शिवसेना बाला साहेब ठाकरे द्वारा संचालित शिवसेना विद्यालय गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का सफल प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को बेशक सरकारी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है परन्तु कई सरकारी स्कूलों में शिक्षा सिर्फ दिखावा मात्र के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि बेशक नकल करके 8वीं कक्षा तक भी पहुंच जाते हैँ परन्तु उनको निवेदन पत्र तक लिखना नहीं आता इसलिए शिवसेना विद्यालय द्वारा दी जा रही सेवा बहुत ही सराहनीय उपक्रम है जिसके लिए आज विद्यालय के पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर हरविंदर सोनी तथा राजवंत कौर ने संयुक्त से कहा कि कुछ सरकारी स्कूलों में दिखावे की शिक्षा के बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने को देखते हुए उनके द्वारा 6 साल पहले भीख मांगने वाले लोगों के बच्चों को भीख मांगते देखकर ये निर्णय लिया गया कि अगर भीख मांगने जैसी कुरीति को समाज से खत्म करना है तो इन बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना होगा जिसके उपरांत उन्होंने बाला साहेब ठाकरे के आदर्शो को मुख्य रखकर इस विद्यालय की शुरुआत की गई जैसा कि प्रदीप महाजन जी ने बताया कि बच्चे नकल मारकर बड़ी कक्षाओं तक तो पहुंच जाते थे पर समाज में उनको इस शिक्षा का कोई फायदा नहीं होता था क्योंकि बहुत से बच्चे अपना नाम तक नहीं लिख पाते थे। उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना विद्यालय में पढ़कर बहुत से बच्चे आत्मनिर्भर होकर भीख मांगना छोड़कर प्राइवेट कामों को तरजीह देकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैँ जिसके कारण उनके रहन सहन का स्तर पहले से बेहतर हो गया है। अंत में उन्होंने श्री साईं परिवार सोसाइटी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिवसेना विद्यालय को सम्मान दिया। इस मौके पर पंडित भरत त्रिवेदी, रोहित महाजन,रमन शर्मा, जगजीवन, आशीष कपिल, हीरा सिंह आदि उपस्थित थे।
भोले को नशा करने वाला साबित करो, शिवसेना 51000 देगी:-हरविंदर सोनी
भोलेनाथ के नाम पर नशा करने वाले धूर्त हैँ।
किसी ग्रंथ में नहीं लिखा कि शिव नशा करते थे:-हरविंदर सोनी
गुरदासपुर (अजय महाजन) शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने शिव के नाम पर नशा करने वाले धूर्त नशेड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी ग्रंथ, शास्त्र, पुराण में नहीं लिखा कि भोलेनाथ भाँग आदि जैसे किसी प्रकार के नशे का प्रयोग करते थे। उन्होंने कहा कि नशेड़ी लोग गस्वयं नशा करने का बहाना बनाकर भोले के नाम से नशा करते हैँ और कहते फिरते हैँ कि भोलेनाथ नशा करते थे इसलिए शिवभक्त होने के नाते वे भी पूरे अधिकार के साथ नशा करेंगे जो कि सरासर गलत है इससे सच्चे भोलेनाथ के भक्तों की धार्मिक भावनाये आहत होती हैँ। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 7 मार्च को गुरदासपुर में महाशिवरात्रि से संबंधित विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जिसके स्वागत के लिए शिवभक्तों ने जगह जगह पर लंगर लगाए हुए थे और साथ ही भजन बजाने के लिए म्यूजिक सिस्टम भी लगाए हुए थे परन्तु लगभग 70 प्रतिशत भक्तों द्वारा नाचने गाने हेतु भोले की बारात चली गज वज के सारेयां ने भंग पीती रज रज के गाना लगाया हुआ था हालांकि कई स्थानों पर शिवभक्तों ने ये गाना कई जगह पर बंद भी करवाया पर शिवभक्तों को इसके दुष प्रभाव की जानकारी न होने के कारण वें इसे ही शिवभक्ति का एक स्रोत मानकर इसे बजा रहे थे इसलिए इस अज्ञानता को खत्म करने के लिए अब सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। सोनी ने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर ये नशेड़ी लोग किसी ग्रंथ, पुराण या शास्त्र आदि से एक भी लाइन लाकर दिखा दें जिसमें ये लिखा हो कि शिव नशा करते थे तो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की तरफ से उसे 51000 रूपये इनाम दिया जायेगा तथा वे तथा उनके साथी स्वयं उस नशेड़ी के साथ मंदिर में चलकर शिवलिंग के पास बैठकर भाँग का सेवन करेंगे। सोनी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति ये साबित नहीं कर सका तो सभी शिवभक्तों को इस घटिया प्रचार और प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए ताकि भोलेनाथ के नाम पर हो रहे इस गलत कार्य को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई गायक या कोई फ़िल्म बनाने वाला ऐसा गलत प्रचार करता है तो शिवसेना बाला साहेब ठाकरे उसपर कानूनी कार्रवाई करवाएगी तथा इस कुप्रचार के खिलाफ एक विशेष मुहीम चलाएगी जिसके लिए सभी हिन्दू संगठनों की सहायता भी ली जाएगी और अदालत का सहारा भी लिया जायेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी मांग की कि सभी मंदिरों के पुजारीयों, प्रचारकों, कथावाचकों, मंदिर कमेटीयों आदि को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए लोगों को इस कुप्रचार के विरुद्ध प्रेरित करना चाहिए क्योंकि महादेव देवों के भी देव हैँ और उन्होंने सृष्टि की रक्षा हेतु स्वयं हलाहल विष पिया था वे एक त्याग की मूर्ति हैँ इसलिए उनके नाम पर भ्रामक प्रचार पर लगाम लगनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरदासपुर की एक बैठक मण्डल प्रधान श्री प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई
Gurdaspur(Ajay Mahajan) भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरदासपुर की एक बैठक आज मण्डल प्रधान श्री प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें लोकसभा प्रवास योजना के ईंचार्ज श्री राजिन्दर बिट्टा जिला महामंत्री श्री विकास गुप्ता जिला उपप्रधान श्री जतिन्दर प्रदेसी व मैडम बिंदिया जी जिला सचिव श्री नीरज शर्मा जिला ओबीसी मोर्चे प्रधान श्री रघुबीर चंद भाजपा जिला प्रवक्ता श्री करूण शर्मा विशेष रूप में शामिल हुए बैठक में बूथ समिति शक्ति केन्द्र एवं लाभार्थी संपर्क अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ओर सभी पदाधिकारीओ से इस अभियान में सहयोग देने की अपील की गई इस मौके पर उपरोक्त नेताओं के इलावा मण्डल महामंत्री श्री डिक्की सैनी व श्री शिव दुग्गल मण्डल उपाध्यक्ष श्री रिक्की महंत श्री सुदर्शन धवन श्री ध्रुव महाजन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री राहुल कहेड मण्डल सचिव श्रीमती किरण मैहरा श्री वरूण गोसाईं श्री अंबर तेतरी स हरपाल सिंह गिल पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री शिव प्रशाद युवा मोर्चा के मण्डल प्रधान श्री अभि मनचंदा पूर्व मण्डल प्रधान श्री अनिल नंदा श्री भारत भुषण अग्रवाल श्री बलवंत घुल्ला श्री रोहित उप्पल श्री सतीश महाजन श्री अरविंद महाजन श्री अश्विनी शर्मा आदि भी मौजूद थे।