जालंधर के छोटा सईपुर रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लाइन दे रही मौत को बुलावा- प्रशासन सोया गहरी नींद


जालंधर ( संजीव कुमार) जालंधर के छोटा सईपुर रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लाइन पर लम्बे समय से पानी की निकासी का कोई हल न निकाले जाने की वजह से सर्विस लाइन पर हमेशा गन्दा पानी खड़ा रहता है जिसकी वजह से सर्विस लाइन पर एक फ़ीट गहरा खड़ा बन चुका है जो मौत को बुलावा दे रहा है और इस सम्बन्धी आस पास के लोगो ने NHAI को काफी शिकायते की मगर कोई भी अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और अधिकारी भी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहे है। सड़क के बीचो बीच बने इस खड़े की वजह से शाम के समय एक साइड से होकर निकलने राहगीरो को जाम जैसी बड़ी समस्या से जूझना पड़ता है और ट्रैफिक जाम से बड़ी बड़ी लाइनो में घंटो इंतज़ार करना पड़ता है। स्थानीय निवासी विनय और दविंदर ने बताया की हमारी सीमेंट और शटरिंग की दुकान है और कई बार हमारी गाड़ियां इस खड्डे में फंस कर टूट चुकी है और हमारा इस खड्डे की वजह से काफी नुक्सान हो चुका है। इस सम्बन्धी विनय ने जालंधर से आम आदमी पार्टी के एम पी सुशील रिंकू को कई बार इस समस्या संबंधी बताया मगर कोई भी अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस तरफ ध्यान देगा या फिर यूं ही सोया रहेगा?















