Issue

एक के बदले एक लाख’, बिश्नोई गैंग की धमकी- हाफिज सईद की फोटो पर लगाया क्रॉस

जलंधर ( गुरप्रीत बल्ल) लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने पाकिस्तान को सीधी धमकी दी है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर लिखा गया है, ”तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा.” हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इसे बिश्नोई गैंग ने ही जारी किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

            लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग देशभर में सक्रिय है. फिरौती, सुपारी किलिंग और हाई-प्रोफाइल हत्याएं इसके अपराध रिकॉर्ड में शामिल हैं. सिद्धू मूसेवाला की हत्या इसी गैंग के नाम दर्ज है. हाल ही में सलमान खान के घर पर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या की कोशिश में भी इसी गैंग का नाम सामने आया।

                  पाकिस्तान को दी गई इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है. हालांकि यह पोस्ट कितनी असली है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन इसमें जिस तरीके से हाफिज सईद को निशाना बनाया गया है, उससे साफ है कि मामला सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं रहेगा।

Doaba Times

भारत की ऐतिहासिक छलांग ,UAE को किया रुपये में भुगतान

भारत ने रचा इतिहासअब व्यापर के लिए डॉलर्स की नहीं होगी आवश्यकता

देश विदेश( गुरप्रीत सिंह बल्ल) भारत ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लंबी छलांग लगाते हुए संयुक्त अरब अमीरात को कच्चे तेल की खरीद के बदले पहली बार रुपये में भुगतान किया है। अपनी 85 प्रतिशत से अधिक तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत आयात पर निर्भर है। इसके लिए उसे बड़े पैमाने पर डॉलर में भुगतान करना होता है। यह कदम मुख्य रूप से द्विपक्षीय व्यापार में भारतीय राष्ट्रीय मुद्रा रुपये के उपयोग को बढ़ावा देने के रूप में बड़ी पहल है।
इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) से 10 लाख बैरल कच्चे तेल की खरीद का भुगतान भारतीय रुपये में किया है। बता दें कि जुलाई में, भारत ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी से कच्चे तेल की खरीद के बदले में भारतीय रुपये में भुगतान करने का संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसके अलावा रूस से आयात किए गए क्रूड ऑयल के कुछ हिस्से का भी भुगतान रुपये में किया गया है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वह अन्य आपूर्तिकर्ताओं के साथ इसी तरह के सौदे की तलाश में है।