गाय की रक्षा करने वालों को 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने सम्मानित किया
*गौरक्षकों ने ड्रेन में गिरी गाय को दलदल में से निकाला था
गुरदासपुर,22जुलाई(अजै महाजन) आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने पिछले दिनों ड्रेन में गिरी गाय को दलदल में से बाहर निकालकर रक्षा करने वाले राकेश कुमार,अमित कुमार,राजेश कुमार तथा उपदेश कुमार को शिवसेना कार्यालय में सम्मानित किया तथा सम्मान चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले शिवा रिसोर्ट के नजदीक ड्रेन में एक गाय गिर गई थी जो दलदल में लगातार डूबती जा रही थी जिसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता रमन बहल को फोन पर बताया जिन्होंने इसको गम्भीरता से लेते हुये तुरंत नगरपालिका के ईओ अशोक कुमार तथा एनिमल हसबैंडरी के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शाम सिंह को अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचने के लिए कहा।सोनी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो अशोक कुमार तथा डॉक्टर शाम सिंह की टीम के लोग भी वहां पहुंच गए परन्तु गाय 75 प्रतिशत तक दलदल में डूब चुकी थी तब राकेश कुमार,राजेश कुमार,अमित कुमार,उपदेश कुमार तथा उनके साथियों ने जान की परवाह न करते हुए दलदल में उतर कर 2 घण्टे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसके लिए वहां मौजूद तमाम लोगों ने गौरक्षकों की जमकर तारीफ की इसीलिए आज इनको शिवसेना कार्यालय में आमंत्रित किया गया जहां शिवसेना विद्यालय के विद्यार्थियों के सामने इन्हें सम्मानित किया गया ताकि बच्चों में भी गौरक्षा और परोपकार की भावना उतपन्न हो सके। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा,संचालिका राजवंत कौर,मंजू,अजय कुमार,दीपक कुमार,जोधा,बीर सिंह,अंशु,पलक,लक्ष्मी,मणि आदि उपस्थित थे।
संयुक्त किसान मोर्चे के प्रोग्राम तहत जालंधर की जत्थेबंदियों की तरफ से मीटिंग की गई
किशनगढ़ (गुरप्रीत सिंह ) जालंधर में संयुक्त किसान मोर्चे के प्रोग्राम तहत अलग अलग किसान जत्थेबंदियों की तरफ से सम्मेलन किया गया जिसमें संयुक्त मोर्चे की तरफ से दिए बुलावे तहत अलग अलग विषयों पर विचार चर्चा की गई जैसे कि पंजाब के पानी, लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा, किसान मोर्चा के दौरान दर्ज केस ख़त्म करने सम्बन्धी, एमएसपी कमेटी और अलग-अलग विषयों पर जत्थेबंदियों के बुलारों द्वारा अपने विचार पेश किये गये ।संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जुलाई और अगस्त महीने के सम्मेलनों के लिए किसानों और मजदूरों को लामबंद किया गया । सम्मेलन दौरान किसान प्रधानगी मण्डल ने बताया कि कथित जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन 4 घंटे के लिए सुबह 11 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक को बंद रखा जाएगा और 18, 19, 20 अगस्त को लखीमपुर खीरी में 75 घंटे के लिए धरना दिया जाएगा, जिसमें पूरे पंजाब से जत्थेबंदियां हिस्सा लेगी। इस मौके पर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब , किरती किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, बीकेयू दोआबा ,कुल हिंद किसान सभा और जमरूही किसान सभा पंजाब के नुमाइंदे और मेंबर मौजूद थे।
सिमरनजीत मान को सांसद बनाकर जनता ने बेवकूफी की:-हरविंदर सोनी
भिंडरांवाले को सन्त और भगत सिंग को आतंकी कहना पागलपन की निशानी है।
दफ्तरों में भगत सिंह की तस्वीरें लगाने का क्या फायदा जब एक सिरफिरा उनका अपमान करे और सरकार चुप रहे।
Gurdaspur(Ajay Mahajan) आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की विशेष बैठक शिवसेना कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने की। इस मौके पर हरविंदर सोनी ने कहा कि अकाली दल अमृतसर के प्रधान व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर देश के वीर सपूत शहीद भगतसिंह को आतंकी कहकर अपने सठिया जाने का सबूत दिया है उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी मान ने भगतसिंह को आतंकी कहा था जबकि ये हिंदुओं के कातिल जरनैल सिंह भिंडरांवाले को सन्त कहता है जिससे साबित होता है कि ऐसे देशद्रोही को जिताकर सांसद बनाने वाली जनता ने बेवकूफी की है जिसका खामियाजा जनता को ही झेलना पड़ेगा जब ये खालिस्तानी विचारधारा रखने वाला व्यक्ति देशद्रोह करेगा। सोनी ने कहा कि या तो सरकार सिमरनजीत सिंह मान पर देशद्रोह का पर्चा दर्ज करे या फिर प्रत्येक सरकारी कार्यालय से भगत सिंह की तस्वीर उतार दे। सोनी ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान तथा उनके कार्यकर्ता देश के संविधान को गलत कहते हैं देशभक्तों को आतंकी कहते हैं पर आतंकियों को सन्त की उपाधि देते हैं जो कि गलत है इसलिए इनपर देशद्रोह की धारा लगाकर पर्चा दर्ज करना चाहिए उन्होंने कहा कि सिमरनजीत मान का बेटा भी एक टीवी डिबेट में बोल रहा था कि भगत सिंह ने सांडर्स को मारते समय एक सिख व्यक्ति को भी मारा था इसलिए वो आतंकवादी है। मान के बेटे को जवाब देते हुए सोनी ने कहा कि देश के विरुद्ध कोई भी सिख,हिन्दू ईसाई या मुसलमान हो उसका हश्र भी ऐसा ही होना चाहिए और आगे भी होता रहना चाहिए जैसा भगत सिंह ने किया था। सिमरनजीत मान ने संसद में सांसद के रूप में देश के संविधान की कसम खाई है इसलिए उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर रमन शर्मा,प्रिंस कतना,जतिंदर सहदेव,दीपक शर्मा,विनोद जोशी,राजू ठाकुर,रोहित बब्बर,टीटू शर्मा,दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।