किशनगढ़ (गुरप्रीत बल्ल) 19 दिसंबर को किशनगढ़ पेट्रोल पंप के समीप इकट्ठे हुए युवकों पर गोली चलाने वाले लवप्रीत उर्फ लवी का आदमपुर थाना की पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।
जानकारी मुताबिक पिछले दिनों 19 दिसंबर 2025 को किशनगढ़ के समीप पेट्रोल पंप के पास अलग-अलग कारों में आए युवकों ने गोलियां चलाई थी जिसमें दो युवक घायल हो गए थे तथा आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार तथा आदमपुर के एस एच ओ रविंदर पाल सिंह ने टीमें गठित की थी। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि गोली चलाने वाला शूटर लवप्रीत उर्फ लवी जो गोली कांड में शूटर था वह अलावलपुर के गांव जगरावा में घूम रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए चौकी इंचार्ज जडू सिंघा तथा चौकी इंचार्ज अलावलपुर को भेजा गया। उन्होंने बताया बताया कि आरोपी लवप्रीत मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर दो फायर किए गए। पुलिस की वार्निंग के बावजूद भी जब वे नहीं रुका तो पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में लवप्रीत पर फायर किया जो उसकी दी बाजू पर लगा और वह घायल होकर नीचे गिर गया। जिसे काबू करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। श्री विर्क ने बताया कि लवप्रीत ने कहा कि उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं।
एसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एस एच ओ रविंदर पाल सिंह को शाबाशी देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत बहादुरी का काम किया है।
गुरदासपुर( हरप्रीत सिंह) पंजाब के गुरदासपुर शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. कोड ऑफ कंडक्ट लगे होने के बावजूद चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. चोरों पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. ताजा मामला गुरदास शहर के ही मंडी चौंक के पास से सामने आया है, जहां चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए मोबाइल और नकदी चोरी कर ली. चोरों ने दुकान की दीवार में सेंधमरी कर घटना को अंजाम दिया. हालांकि चोरों की यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं, चोरी संबंधी सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची. दुकान मालिक संदीप कुमार निवासी मंडी चौंक ने बताया कि वह मंडी चौक में ही महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से एक दुकान चलाता है. रोजाना की तरह वह शनिवार को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए. रविवार सुबह जब वह करीब साढ़े दस बजे दुकान पर आए तो देखा कि दुकान में रखे हुए सभी मोबाइल गायब थे, जबकि गल्ले में पड़ी करीब तीन से चार हजार रुपये की नकदी भी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान की दीवार में सेंधमरी करके अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. उसने बताया कि जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो उसमें देखा गया है कि दो चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा, जिनमें से एक चोर उनकी दुकान में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. दुकान मालिक ने बताया कि इस घटना से उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
वहीं, इस मामले पर शिवसेना नेता हरविंदर सोनी ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. रोजाना शहर के किसी न किसी इलाके में चोरी की घटना सामने आ रही है. दुकानदार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को ट्रैस करके गिरफ्तार किया जाए.
रसूलपुर ब्राह्मण में लाखों रुपये की चोरी- इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ने से लोग दहशत में
Dilbagh Singh फोटो कैप्शन : चोरी संबंधी जानकारी देते हुए घर में मौजूद सदस्य ।
किशनगढ़ (गुरप्रीत सूर्य ) किशनगढ़ के निकट रसूलपुर ब्राह्मणा गांव में एक घर से लाखों रुपये की चोरी की खबर मिली। जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर ब्राह्मणा निवासी जसविंदर कुमार (बाबू) पुत्र दर्शन लाल ने बताया कि वह बीती रात अपने परिवार के साथ अमृतसर गया था।घर के ताले को तोड़कर घर से करीब पंद्रह तोले सोना चोरी हो गया। इस चोरी के बाद परिवार द्वारा शक के आधार पर संदिग्ध लोग जिनके नाम रवि अमन और कमल थे, पर चोरी का शक किया । इस चोरी की वारदात के बारे में चौकी किशनगढ़ पुलिस को जानकारी दी गई । आए दिन क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं।जिक्रयोग है कि रसूलपुर ब्राह्मणा में कुछ दिन पहले भी चोरों द्वारा दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था ।