डेंगू का कहर जारी , प्राइवेट दुकान वाले पड़े आम लोगो की जेब पर भारी
जालंधर( संजीव कुमार) जालंधर में डेंगू के कहर से आम लोग बीमारी से ग्रस्त है और सिविल हस्पताल में सभी वार्ड डेंगू से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े है और सिविल हस्पताल के स्टाफ की तरफ से आम लोगो की जिंदगी से हर रोज प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट मेडिसिन की दुकान पर भेजकर सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । जहां डॉ सेहबान हस्पताल में दवाई न आने का बहाना लगा कर प्राइवेट मेडिसिन की दुकान से दवाई लेने की सलाह देकर प्राइवेट डाक्टर और दुकान वालो को माला माल करने में लगे है.जालंधर के दादा कॉलोनी में बने कमिउनिटी हेल्थ सेण्टर में भी ऐसे ही कुछ माला माल करने का काम जोरो शोरो से चल रहा है जिस तरफ किसी भी सेहत से सम्बंधित उच्च अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है .स्थानीय बड़ा सईपुर निवासी संजीव कुमार पिछले दस दिन से दादा कॉलोनी हेल्थ सेण्टर में सकिन सम्बन्धी दवाई लेने के लिए चक्कर लगा रहे है मगर हर बार कोई ना कोई बहाना बना कर वापिस भेज देते है और कल आने का बोल कर अपनी निजी बातो में वयस्त हो जाते है जब डाक्टर मंजीत जी से दवाई कब आएगी पूछा जाता है तो किसी निजी मेडिसिन दुकान पर भेज कर दवाई लेने का बोल देते है जब दादा कॉलोनी सेण्टर पर दस दिन से दवाई ना मिलने का कारण पूछा तो डाक्टर मंजीत जी ने कहा की आप सिविल सर्जन से बात करो मैं कुछ नहीं बता सकता.अब सवाल यह उठता है की क्या गरीब लोगो के नाम पर बने कमिउनिटी हेल्थ सेण्टर पर ऐसे ही लूट होती रहेगी जा फिर कोई अधिकारी इसकी जांच करने की कोशिश करेगा की आखिर क्या वजा है जो गरीब को उसकी सेहत सम्बन्धी पर्याप्त दवाई मुहैया नहीं हो रही