राष्ट्रीय राज मार्ग की सर्विस लाइन पर बिना इजाजत निजी पाइप लाइन डाली- हंगामा


शिकायतकर्ता समेत पार्षदपति खिलाफ बोले आपत्तिजनक शब्द,थाना 8 में शिकायत दर्ज
जलंधर (गुरप्रीत बल्ल/ लक्की बैंस) राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लाइन पर एक फैक्ट्री मालिक की तरफ से बिना इजाजत के पाइप लाइन डालने और इस सम्बन्धी सोशल मीडिया पर हंगामा होने पर पार्षद पति के समर्थन में मोहल्ला निवासियों ने थाना डिवीजन नं 8 में शिकायत दर्ज करवाई है.
प्राप्त जानकारी अनुसार फोकल पॉइंट के नजदीक पानी खड़ा होता था जिसको लेकर एन एच ऐ आई की तरफ से काई बार नगर निगम को सूचित कर पानी की समस्या ठीक करने का कहा गया मगर दो वर्ष बीत जाने के बाद नगर निगम के कुछ अधिकारियो ने बिना किसी की इजाजत के सीवरेज का पाईप सर्विस लाइन पर डाल दिया और इस काम का पता चलते ही इस सम्बन्धी संजीव कुमार की तरफ से नगर निगम के भ्रष्ट अफसरों को निशाना बनाते अमित जेई एसडीओ,एक्सईएन खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और इस पाईप लाइन के डालते ही एक फैक्टरी मालक की तरफ से भी अपना निज्जी सीवरेज पाइप लाइन मार्किट के नाम डाला जाने लगा तो शिकायतकरता ने मोके पर ऍन एच ऐ को बुला कर काम रुकवाया जिसको लेकर एक निज्जी सोशल मीडिया पर वार्ड के पार्षदपति खिलाफ गालीगलोच करनी शुरू कर दी हंगामा होते देख ऍन एच ऐ आई की तरफ से पुलिस को बुलाया गया जिन्होंने बिना इजाजत के इस काम को रुकवाया और फिर जाकर मामला शांत हुआ और फैक्ट्री मालिक की तरफ से रात को बंद किये काम को पूरा किया गया
सोशल मीडिया पर बबाल होते और अपने इलाके के पार्षदपति खिलाफ गलत शब्दाबली बोले जाने को लेकर सईपुर कलां की भारत रतन डाक्टर बी आर आंबेडकर वेलफेअर सोसाइटी ने डिवीजन नं 8 में शिकायत दर्ज करवाई जानकारी देते सोसाइटी के प्रधान योगराज ने बताया की युवा पार्षदपति के काम से इलाके के सभी लोग संतुष्ट है और अपने वार्ड की समस्या को लेकर युवा नेता हमेशा रात दिन लोगो के संपर्क में रहते है जिसको लेकर कुछ विरोधी लोगो को यह बात हजम नहीं हो रही जो पार्षदपति का होंसला तोड़ने को लेकर और उनको नीचा दिखाने को लगे है जो मोहल्ला निवासियों की तरफ से बर्दाश्त नहीं हो रहा और सोशल मीडिया पर अपने इलाके के पार्षदपति खिलाफ हो रही गलत शब्दाबली करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर डिवीजन नं 8 के एस एच ओ रविंदर कुमार ने शिकायत लेकर चौकी फोकल पोवाइंट के इंचार्ज अवतार सिंह को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
