रसूलपुर ब्राह्मण में लाखों रुपये की चोरी- इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ने से लोग दहशत में

किशनगढ़ (गुरप्रीत सूर्य ) किशनगढ़ के निकट रसूलपुर ब्राह्मणा गांव में एक घर से लाखों रुपये की चोरी की खबर मिली। जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर ब्राह्मणा निवासी जसविंदर कुमार (बाबू) पुत्र दर्शन लाल ने बताया कि वह बीती रात अपने परिवार के साथ अमृतसर गया था।घर के ताले को तोड़कर घर से करीब पंद्रह तोले सोना चोरी हो गया। इस चोरी के बाद परिवार द्वारा शक के आधार पर संदिग्ध लोग जिनके नाम रवि अमन और कमल थे, पर चोरी का शक किया । इस चोरी की वारदात के बारे में चौकी किशनगढ़ पुलिस को जानकारी दी गई । आए दिन क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं।जिक्रयोग है कि रसूलपुर ब्राह्मणा में कुछ दिन पहले भी चोरों द्वारा दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था ।