तिरंगे का अपमान करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो:-शिवसेना
*जो तिरंगे का अपमान करेगा उससे सरकारी नोकरी छीन लेनी चाहिए:-हरविंदर सोनी
गुदासपुर(अजै महाजन)आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे गुरदासपुर के सदस्यों ने सरकारी तंत्र द्वारा तिरंगे के अपमान पर कढ़ा संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री से अपमान करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कढ़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस सम्बंध में राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी,जिला उपप्रमुख रमन शर्मा तथा युवसेना के शहरी उपप्रमुख टीटू शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस समय आज़ादी दिवस के अवसर पर पूरा भारत देशभक्ति से ओतप्रोत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है जिसके कारण सरकारी कार्यालयों में तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है ताकि लोग आसानी से खरीद सकें और अपने घरों में फहरा सकें। उन्होंने कहा आज़ादी के इस अवसर पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे ने तिरंगा झंडों का लंगर लगाने का निश्चय किया था ताकि लोग तिरंगा मुफ्त लेकर अपने घरों में लहरायें और हर तरफ तिरंगा ही दिखाई दे।जिसके लिए उन्होंने डाकखाना से बड़ी मात्रा में तिरंगे खरीदे पर उन्हें उस समय भारी धक्का लगा जब उन्होंने देखा 50 50 तिरंगों के बंडल बनाये गए हैं और उन्हें बांधने के लिए तिरंगे को ही काटकर उंसकी रस्सी बनाकर उसका उपयोग किया गया था जो राष्ट्रीय अपमान है। सोनी ने कहा कि एक तरफ हम सिमरनजीत सिंह मान, गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तानियों के द्वारा तिरंगे के अपमान में बोले गए बयानों का विरोध करते हैं दूसरी तरफ सरकारी कार्यालयों में ही तिरंगे का अपमान किया जा रहा है जो कि अति निंदनीय और गैरज़िम्मेदाराना कृत्य है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और भगवंत मान से मांग करते हुए कहा कि जो लोग देश और तिरंगे का अपमान करेंगे उन्हें देश और सरकारी नोकरियों पर रहने का कोई अधिकार नही है इसलिए तिरंगे का अपमान करने वाले अधिकारियों पर तुरन्त देशद्रोह की कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें सरकारी नोकरियों से बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा देश सबसे बड़ा है और जो देश का नही शिवसेना उसका विरोध करती रहेगी।
जागरण में खलल डालने वालों के खिलाफ पर्चा करवाएगा हिन्दू महागठबंधन
हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई
*बेसहारों के लिए सहारा बन रहा है हिन्दू महागठबंधन
गुरदासपुर (अजय महाजन) पिछले दिनों थाना बेहरामपुर के अंतर्गत किन्ही शरारती तत्वों द्वारा किसी घर मे चल रहे माता रानी के जागरण में ईंट पत्थरों से हमला करने की घटना की हिन्दू महागठबंधन के सदस्यों ने गहरी निंदा व्यक्त की। पीड़ित घरवालों राकेश कुमार,अजय कुमार,कस्तूरी लाल तथा वीना रानी ने शिवसेना कार्यालय में पहुंच कर सहायता की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घर मे जागरण आयोजित किया गया था जिसमे उनके परिवारिक सदस्य तथा रिश्तेदार शामिल हुए थे परन्तु पास ही रहने वाले कुछ शरारती तत्वों ने जिनके साथ उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है उन्होंने जागरण में खलल डालने की नीयत से उनके घर के बाहर पटाखे चलाने शुरू कर दिए परन्तु जब उनको मना किया गया तो उन्होंने पटाखे जागरण में बैठी लड़कियों और औरतों पर फेंकने शुरू कर दिये जिसका परिवारिक सदस्यों ने डटकर विरोध किया परन्तु उक्त लोगों ने शराब के नशे में घर मे घुसकर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिससे जागरण के लिए लगाया गया भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया इसके अतिरिक्त जागरण मंडली तथा मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि उनके ईंट पत्थरों से कंवलजीत कौर,राकेश कुमार एंग्री,पल्लवी,शमा,राकेश कुमार,कस्तूरी लाल को गंभीर चोटें लगी और मनुभव कुमार की कुछ हड्डियां भी टूट गई। उन्होंने कहा कि वे लोग पहले से ही असामाजिक कार्यों में लिप्त है पर पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करती है इसलिए उन्होंने शिवसेना से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनको इंसाफ मिल सके। इस मौके पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे,शिवसेना समाजवादी,शिवसेना, पंजाब,शिवसेना हिन्द,राष्ट्रीय हिन्दू सेना,क्रांतिकारी सेना,शिवसेना हिंदुस्तान से सम्बंधित नेताओं हरविंदर सोनी,संजीव हांडा,रावनिश कुमार,सचिन कुमार,अमरनाथ, रामलाल,शेर सिंह,रमन शर्मा तथा रोहित अबरोल ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदुओं की भावनाओ से लगातार खेलने का प्रयास किया जा रहा है और उक्त घटना इसका सबूत है उन्होंने कहा कि हिन्दू महागठबंधन इस घटना की अपने स्तर पर जांच करेगा अगर ये साबित हो गया कि शरारती तत्वों ने जागरण में विघ्न डाला है और हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर प्रहार किया है तो अपराधियों को सज़ा दिलवाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर से मांग करते हुए कहा कि उक्त शरारती तत्व सरेआम सोशल मीडिया पर जुर्म को स्वीकार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं अगर दो दिन के भीतर अपराधियों के खिलाफ धारा 307,295 A,452,325 तथा आईटी एक्ट आदि के अंतर्गत मामला दर्ज नही किया तो बेहरामपुर थाने का घेराव किया जाएगा।