पुलिस चौकी किशनगढ के बाहर बिजली का खंबा हादसे की प्रतीक्षा में
किशनगढ़ (गुरप्रीत बल्ल) कस्बा किशनगढ़ में पुलिस चौकी के बाहर बिजली की तारों का खंबा गिरने की कगार पर है, जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है। जिक्रयोग है कि यहां पर पत्रकारों का आना जहां लगा रहता है परंतु किसी का भी ध्यान इस और नहीं गया, जा फिर इस खतरे को जानबूझकर नजर अंदाज कर दिया। देखने से तो लग रहा है की दाल में कुछ काला है।
इसमें देखना होगा कि किसकी लापरवाही है बिजली विभाग की जा फिर पुलिस प्रशासन कुंभकरणी नींद सोया हुआ है, कोई भी विभाग का कर्मचारी इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा , जिसके चलते भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है और जान माल का खतरा हो सकता है। क्योंकि जिस तरह खंबा झुका है वह चौकी के अंदर तारे टूट कर गिरने का खतरा मंडरा रहा है जिसके चलते बिजली करंट से जान-माल का भी नुकसान हो सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान देगा या फिर गहरी नींद रहेगा सोया।