फिल्लौर के गांव नगला में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की भाजपा नेता कैंथ ने की निंदा
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल से मिलेगा — कैंथ
जालंधर , 2 जून: (गुरप्रीत सूर्य) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ और अभद्र तरीके से अपमान करने का सिलसिला जारी है। ऐसी जघन्य आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। भगवान मान सरकार बेबस और शक्तिहीन नजर आ रही है। जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे के गांव नगला में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस साल अब तक 4 से ज्यादा बार बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा और अपमानित किया जा चुका है। ऐसी घटनाएं करने वालों के हौसले बुलंद हैं और यह सिलसिला जारी है। सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। ऐसी घटनाओं से दलित समाज में रोष व आक्रोश है। सरदार कैंथ ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। दलित नेता परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल से मिलेगा और पूरी स्थिति की जानकारी देकर मूर्तियों की सुरक्षा की मांग करेगा और भगवंत मान सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेगा क्योंकि सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता परमजीत सिंह कैंथ ने पंजाब के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन से की मुलाकात
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मुलाकात के दौरान पंजाब में जहरीली शराब पीने की घटनाओं के पीड़ितों से मिलने के लिए जल्द ही पंजाब आने का दिया आश्वासन — कैंथ
पटियाला , 21 मई (गुरप्रीत बल्ल) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने अनुसूचित जातियों के गंभीर मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री किशोर मकवाना से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
भाजपा नेता सरदार कैंथ ने कहा कि श्री मकवाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पंजाब सरकार अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है बल्कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लागू करने में राजनीति कर रही है। मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ वितरण में पक्षपात किया जा रहा है और उनका शोषण भी किया जा रहा है। यह बहुत गंभीर मामला है। अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को तरक़्क़ी के दौरान रोस्टर प्वाइंट को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। दलित नेता सरदार कैंथ ने चेयरमैन को बताया कि भगवंत मान की सरकार पिछले तीन वर्षों से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत घोटाले को दबाने की कोशिश कर रही है। चेयरमैन किशोर मकवाना द्वारा गम्भीर नोटिस लेते लेते हुए भरोसा दिलाया कि आयोग पंजाब सरकार से घोटाले के संबंध में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए जवाब मांगेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजाब के गांवों और शहरों में राशि वितरण में भेदभाव को रोकने के लिए आयोग उचित कदम उठाएगा। आयोग के चेयरमैन को पिछले तीन वर्षों से राजनीतिक संरक्षण में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में चल रहे नकली शराब माफिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर साल सैकड़ों गरीब लोगों की मौत का कारण बन रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार इसे रोकने में असफल साबित हुई है। ऐसी घटनाओं ने अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों में डर और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जहरीली शराब के कारण हाल ही में हुई 27 से अधिक लोगों की मौत का कड़ा संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की पंजाब का दौरा कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को स्वीकार करते हुए भाजपा नेता सरदार कैंथ ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मुलाकात के दौरान शीघ्र ही पंजाब का दौरा करने का आश्वासन दिया है।
डेरा सचखंड बल्लां में संग्राद का दिवसश्रद्धापूर्वक मनाया गया
जलंधर (गुरप्रीत बल्ल) डेरा सचखंड बल्लां में डेरा के मौजूदा गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज, अध्यक्ष श्री गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी के संरक्षण में संग्राद का दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अमृत बाणी का पाठ किया गया तथा संत लेख राज जी ने संगत को जेठ माह का वाचन श्रवण करवाया तथा अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। बाद में, सेवादार हरदेव दास ने श्री गुरु रविदास महाराज जी की गुरबानी के पाठ से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ज्ञानी कुलवंत सिंह काजला, विरदी भाई रायपुर वाले, भाई हरपाल पाली अलावलपुर तथा श्री गुरु रविदास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा के विद्यार्थियों के समूह ने श्री गुरु रविदास जी की पवित्र अमृत बाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर सचिव सतपाल हीर, धर्मपाल सचिव, सेठ सतपाल मल्ल, सेठ देस राज फगवाड़ा, सेवादार हरदेव दास, सुखदेव सुखी पूर्व सरपंच, सेवादार मास्टर बी.के. मेहमी, ज्ञानी रमेश कुमार, धर्मवीर, सेवादार शाम लाल, सतीश कुमार, दलजीत कुमार रायपुर और क्षेत्र की सभी संगतें उपस्थित थीं। इस अवसर पर संगतों को अटूट लंगर छकाया गया।