रेलवे ट्रैक पर किसानों लगाया अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना किशनगढ़ (गुरप्रीत सूर्य) पंजाब के किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष पर उतर आए हैं । किसान रविवार को एक बार फिर से पटरियों व सड़कों पर बैठ गए , किसान यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए साजिश के तहत हादसे में जान गंवाने वाले किसानों के लिए इंसाफ की मांग के अलावा केन्द्र सरकार को लंबित मांगें पूरी करने के लिए पंजाब के किसानों द्वारा 4 घंटे के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग बंद
संयुक्त किसान मोर्चे के प्रोग्राम तहत जालंधर की जत्थेबंदियों की तरफ से मीटिंग की गई
किशनगढ़ (गुरप्रीत सिंह ) जालंधर में संयुक्त किसान मोर्चे के प्रोग्राम तहत अलग अलग किसान जत्थेबंदियों की तरफ से सम्मेलन किया गया जिसमें संयुक्त मोर्चे की तरफ से दिए बुलावे तहत अलग अलग विषयों पर विचार चर्चा की गई जैसे कि पंजाब के पानी, लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा, किसान मोर्चा के दौरान दर्ज केस ख़त्म करने सम्बन्धी, एमएसपी कमेटी और अलग-अलग विषयों पर जत्थेबंदियों के बुलारों द्वारा अपने विचार पेश किये गये ।संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जुलाई और अगस्त महीने के सम्मेलनों के लिए किसानों और मजदूरों को लामबंद किया गया । सम्मेलन दौरान किसान प्रधानगी मण्डल ने बताया कि कथित जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन 4 घंटे के लिए सुबह 11 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक को बंद रखा जाएगा और 18, 19, 20 अगस्त को लखीमपुर खीरी में 75 घंटे के लिए धरना दिया जाएगा, जिसमें पूरे पंजाब से जत्थेबंदियां हिस्सा लेगी। इस मौके पर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब , किरती किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, बीकेयू दोआबा ,कुल हिंद किसान सभा और जमरूही किसान सभा पंजाब के नुमाइंदे और मेंबर मौजूद थे।
आदमपुर के MLA सुखविंदर कोटली का हुआ भीषण एक्सीडेंट, टांग पर 2 फ्रेक्चर- पसलियां भी टूटी
जालंधर:(गुरप्रीत सिंह बल्ल) आदमपुर से बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। जालंधर के आदमपुर के कांग्रेस पार्टी के MLA सुखविंदर कोटली का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। बेहराम के नजदीक उन की गाड़ी का एक्सीडेंट होने से उन को काफी गम्भीर चोटें आई है। उन की टांग पर 2 फ्रेक्चर हुए है और पसलियां भी टूट गई है। जालंधर के रामामंडी-जंड्डूसिंघा रोड पर पड़ते जोहल अस्पताल में सुखविंदर कोटली का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर 2 लड़के पैदल चल जा रहे थे उन को बचाते बचाते सुखविंदर कोटली की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ कर खम्भे से टकरा गई। गाड़ी के ड्राइवर की सीट के साथ वाली सीट पर बैठे सुखविंदर कोटली को तो गम्भीर चोटें लगी है उन के पीए की भी बाजू टूट गई है वही गनमैन की टांग पर चोट लगी है।