संत बाबा प्रीतम दास मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल रायपुर रसूलपुर में आंखों का फ्री कैंप 13 नवंबर को
जालंधर/किशनगढ़ ( गुरप्रीत बल्ल /अमरजीत बिरदी)धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश दिवस को समर्पित आंखों का फ्री मेडिकल कैंप संत बाबा प्रीतम दास जी मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल रायपुर रसूलपुर में 13 नवंबर को संत बाबा निर्मल दास जी चेयरमैन संत बाबा प्रीतम दास मेमोरियल चैरिटेबल मेडिकल सोसायटी रायपुर रसूलपुर की सरपरस्ती में लगाया जा रहा है इस संबंधी जानकारी देते हुए संत बाबा निर्मल दास जी ने बताया की स सुच्चा सिंह बेहगल ,बीबी अमर कौर बहगल, डा जसवंत सिंह सोहल, सरदार इंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह द्वारा कैंप में सेवा निभाई जा रही है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए नारी शक्ति फाउंडेशन भारत( प्रधान) बहन संतोष कुमारी ने बताया इस कैंप में नेत्र रोग के माहिर डॉक्टर मरीजों की आंखों का फ्री चेकअप कर मुफ्त दवाइयां देंगे और जरूरतमंद मरीजों के आंखों के ऑपरेशन कर लेंस डाले जाएंगे।
इस मौके संत बाबा निर्मल दास जी ने कहा की कैंप में आए हुए मरीजों के लिए लंगर व रहने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है । कैंप दौरान संत बाबा प्रीतम दास मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल कि समूह मेडिकल टीम अपना विशेष योगदान देगी।
वंदे भारत की तर्ज पर शताब्दी एक्सप्रेस में भी शुरू होगी ये सुविधा, यात्रियों को मिलेगा फायदा
अंबाला (रामकृष्ण पहलवान)रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने की दिशा में भारतीय रेलवे लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब चंडीगढ़- नई दिल्ली के बीच सफर करने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस की तर्ज पर नई सुविधा शुरू की गई है. ट्रेन नंबर 12045 और 46 अब ऑटोमैटिक डोर सिस्टम से लैस होगी और इसके अलावा दरवाजों पर इंडिकेटर और अलार्म भी लगाएं जाएंगे.
यात्रियों को मिलेगा यह फायदा
बता दें कि सितंबर माह में यह सुविधा नई दिल्ली- कालका के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12005 और 06 में भी उपलब्ध करा दी गई है. ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही दरवाजे खुद-ब-खुद खुल व बंद हो जाते हैं. ट्रेन में तैनात स्टाफ भी यात्रियों को सही समय पर ट्रेन से उतरने व चढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है. इस तरह की आटोमेटिक डोर सिस्टम सुविधा के शुरू होने का यात्रियों को भी काफी फायदा मिल रहा है.
चोरी व छीना-झपटी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने इस सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह बदलाव किया गया है. इस बदलाव से शताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ रही चोरी व छीना-झपटी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजों और मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.
हरि मोहन ने बताया कि नई दिल्ली- कालका शताब्दी एक्सप्रेस के एलएचबी कोच में 27 सितंबर से आटोमेटिक डोर सिस्टम की सुविधा शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म की ओर का मेन डोर ट्रेन के स्टॉपेज आने पर ही खुलेगा और जैसे ही ट्रेन स्टेशन से रवाना होगी, दरवाजे अपने आप बंद हो जाएंगे. इन दरवाजों की कमान ट्रेन चालक के केबिन में रहेगी.