जलंधर( संजीव कुमार) जालंधर के गाँव रंधावा की नहर में काफी दिनों से मृत गाए फसी होने से बदबू दे रही है जिसको काफी लोगो ने देख कर प्रशाशन को फोन किया मगर किसी ने भी फोन नहीं उठाया और इस सम्बन्धी वहां से गुजर रहे संजीव ने जब नजदीक जाकर देखा तो मृतिक गाए काफी दिनों से फसी होने के कारण सड़ चुक्की है जिसके कारण आस-पास काफी बदबू फ़ैल रही है। नजदीक में हीरा इंटरनैशनल फैक्ट्री के सुनील कुमार का कहना है की नहर की सफाई न होने के कारण हर रोज कोई न कोई जानवर मरता रहता है, जिस तरफ प्रशाशन का कोई ध्यान नहीं है।
एस.आई.एस. का 49th स्थापना दिवस जालंधर के दफ्तर में धूमधाम से मनाया गया
SIS Group की तरफ से आपको और आपके परिवार को की हार्दिक शुभकामनायें- चेयरमैन श्री आर के सिन्हा
जालंधर (गुरप्रीत बल्ल) एस.आई.एस. का 49th स्थापना दिवस जालंधर के दफ्तर में धूमधाम से जगदीप सिंह डोगरा जालंधर ब्रांच हेड की अगवाई में केक काटकर मनाया गया । इस मौके पर ऑपरेशनल मैनेजर मोहित कुमार, संजय गिल ऑपरेशनल एग्जीक्यूटिव, विनोद कुमार ऑफिस एग्जीक्यूटिव ,मोहन सिंह सुपरवाइजर हेड, गुरप्रीत सिंह सूर्य, दिलराज ,हरप्रीत सिंह के अलावा समूह कर्मचारी मौजूद थे इस मौके पर चेयरमैन आदरणीय श्री आर के सिन्हा जी द्वारा सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से कंपनी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी और कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया ।
Next
बिसत दोआब नहर में मिली लाश
किशनगढ़ ( गुरप्रीत सिंह बल्ल) बिसत दोआब नहर नजदीक बाबे जोड़े नहरी पुली पर अज्ञात व्यक्ति का पानी में तैरता हुआ शव मिला , जिससे कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया थाना मकसूदा से पुलिस कर्मचारी एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा और अगालेरी कार्रवाई शुरू की।
मोहल्ला सईपुर कलां के लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर, निगम कुंभकर्णी नींद में सोया
जालंधर (संजीव कुमार) मोहल्ला सईपुर कलां की सीवरेज व्यवस्था बंद होने से नाराज मोहल्लेवासियों ने आज दादा कॉलोनी जोन में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जॉन में ही धरना लगा कर जोन का काम ठप्प कर दिया .मोहल्ला निवासी संजीव कुमार का कहना है कि मोहल्ले का सीवरेज एक महीने से बंद पड़ा है और कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन दादा कॉलोनी ज़ोन के कर्मचारी हर बार डंडा मार कर काम चलाऊ कम करते है जिस कारण मोहल्ले के लोग गंदगी में रहने को मजबूर है संजीव कुमार ने बताया की धरना लगाने के बाद जब जोन के कर्मचारीओ ने जानकारी SDO गुरशरणजीत तो दी तो गुरशरण ने फ़ोन करके बताया की मोहल्ले की समस्या सम्बन्धी हम एस सी धवन के पास बैठे है और हम काम करने के लिए पर्याप्त समाज मांग रहे है मगर हमें कोई भी सामान उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा.संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जोन के अधिकारिओ ने आश्वासन दिया है की आज एक मशीने और एक ट्रैक्टर से काम चला देते है और कल बड़ी मशीन लगा कर समस्या का पक्का हल निकला जायेगा अगर कल बड़ी मशीने से पक्का हल नहीं निकला तो कल मोहल्ले के सभी लोगो को भारी संख्या में इकठे हो कर पक्का धरना तब तक्क लगाया जायेगा जब तक समस्या का हल नहीं निकलता इस मोके संजीव कुमार ,संदीप कुमार भूषण, लकी, राहुल हैप्पी रोशन ,मिन्दो ,शिंदो ,आशा रानी , मंजीत , बबली आदि हाज़र थे।