फतेहगढ़ साहिब के गांव खानपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका
पंजाब /फतेहगढ़ साहिब (गुरप्रीत बल्ल/ कमलजीत दुबई) फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में गांव खानपुर के नजदीक रेलवे लाइन पर हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस धमाके में एक मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इंजन चालक को चोटें आई हैं।
सूत्रों ले मिली जानकारी अनुसार, धमाके में RDX जैसे विस्फोटक के इस्तेमाल का संदेह जताया जा रहा है।
घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी रेलवे लाइन से गुजर रही थी।
जैसे ही ट्रेन खानपुर के नजदीक फाटकों के पास पहुंची तो अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे ट्रैक का करीब तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे तथा पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।
धमाके में घायल इंजन चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है, हालांकि धमाके के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
किशनगढ़ (गुरप्रीत बल्ल) 19 दिसंबर को किशनगढ़ पेट्रोल पंप के समीप इकट्ठे हुए युवकों पर गोली चलाने वाले लवप्रीत उर्फ लवी का आदमपुर थाना की पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।
जानकारी मुताबिक पिछले दिनों 19 दिसंबर 2025 को किशनगढ़ के समीप पेट्रोल पंप के पास अलग-अलग कारों में आए युवकों ने गोलियां चलाई थी जिसमें दो युवक घायल हो गए थे तथा आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार तथा आदमपुर के एस एच ओ रविंदर पाल सिंह ने टीमें गठित की थी। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि गोली चलाने वाला शूटर लवप्रीत उर्फ लवी जो गोली कांड में शूटर था वह अलावलपुर के गांव जगरावा में घूम रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए चौकी इंचार्ज जडू सिंघा तथा चौकी इंचार्ज अलावलपुर को भेजा गया। उन्होंने बताया बताया कि आरोपी लवप्रीत मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर दो फायर किए गए। पुलिस की वार्निंग के बावजूद भी जब वे नहीं रुका तो पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में लवप्रीत पर फायर किया जो उसकी दी बाजू पर लगा और वह घायल होकर नीचे गिर गया। जिसे काबू करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। श्री विर्क ने बताया कि लवप्रीत ने कहा कि उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं।
एसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एस एच ओ रविंदर पाल सिंह को शाबाशी देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत बहादुरी का काम किया है।
13 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया फिर मार डाला,जालंधर के नालायक पुलिस मुलाजिमों के कारनामे से लोगों में आक्रोश
बची की मां ने उच्च अधिकारियों से दोषी को मौत की सजा देने की लगाई गुहार
जलंधर (संजीव कुमार) जालंधर के बस्ती बावा खेल में स्थित पारस एनक्लेव में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या करने के मामले में थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई मंगत राम पर पुलिस ने एक्शन लिया है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस कोठी पर उनका शक था वहां पर जाने के लिए पुलिस को बोला था और पुलिस को कोठी के बारे में पूरी जानकारी भी दी थी मगर पुलिस कोठी के अंदर तो गई थी मगर वैसे ही खानापूर्ति करके चक्कर लगा कर वापिस लौट गई।देखा जाए तो पुलिस जब छोटे से छोटा नशा पकड़ सकती है तो इतनी बड़ी लड़की बाथरूम में दिखाई क्यों नहीं दी गई ? इन सवालों से बचने के लिए जालंधर के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने एएसआई मंगत राम को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। उधर मृतक बच्ची के रेप और हत्या से पहले की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें वह आरोपी के घर जाती हुई तो दिखाई दे रही है मगर बाहर निकलती दिखाई नहीं दे रही जिसको लेकर पुलिस ने जो जांच में कोताही की जिससे एक बची ने अपनी जान गंवा दी । मृतका की मां ने एडीसीपी हरिंदर सिंह और एडीसीपी आकर्षि जैन के समक्ष बच्ची के कातिल हैप्पी सिंह को उसी तरह की मौत की सजा देने की अपील की और उनको आश्वासन देते हुए एडीसीपी आकर्षि जैन और एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने भरोसा दिया कि यह केस वह फास्ट ट्रैक पर चलायेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।मगर सवाल पुलिस पर उठना भी लाजमी है कि जुर्म करने के बाद में ही उच्च अधिकारियों को होश क्यों आती है पहले क्यों नहीं? पुलिस स्टेशन किसी भी नगर में हो मगर हर पुलिस वाला क्राइम सीन का इंतजार क्यों करता है क्या पुलिस को जब लड़की के बारे में बताया गया तो उन्होंने उनको ढूंढने में इतनी दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई जितनी रिश्वत लेने में दिखाई जाती है । अगर बात करे जालंधर में क्राइम की तो शहर में हर जगह क्राइम होता दिखाई देता है मगर जब पुलिस को कोई भी अच्छा इंसान जानकारी देता है तो पुलिस मामूली सी बात बोल कर मामले को लटका देते है । इससे पहले होशियारपुर में भी इसी तरह से एक मासूम बच्चे ने अपनी जान गंवा दी थी मगर पुलिस ने उस घटना से कुछ सीखना तो दूर की बात अपनी ड्यूटी होने के बाद भी अच्छी तरह से जांच पड़ताल नहीं की जिससे जालंधर शहर में यह घटना ने अपना असली रूप ले लिया जिस से एक मां ने अपनी बची को खो दिया। उधर आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर अगली करवाई शुरू कर दी है