जालंधर( गुरप्रीत सूर्य ) शाम को 6:00 के करीब फोकल प्वाइंट जालंधर मे संजीव कुमार पत्रकार किसी काम से गए थे इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबरPB06 AJ 2914 पर बैठे पुलिसकर्मी की हरकतों पर पत्रकार संजीव कुमार को शक हुआ और इसके उपरांत संजीव कुमार द्वारा पुलिस की वर्दी पहने लुटेरे का करीब 1 किलोमीटर पीछा किया गया , जिस दौरान पुलिस की वर्दी पहने मोटरसाइकिल सवार द्वारा पत्रकार पर हमला किया गया । जिसमें संजीव कुमार को मामूली चोटे आई और बाल- बाल बचे। इस पूरे मामले की वीडियो ग्राफी पत्रकार संजीव कुमार द्वारा कर ली गई। इस घटना संबंधी पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट को भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई और जालंधर कमिश्नर पुलिस को भी इस घटना संबंधी अवगत कराया गया। जिससे कि पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस घटना के उपरांत इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
पत्रकार से डर कर भागते हुए पुलिस की वर्दी पहने लुटेरे।
*सैकड़ों नम आंखों से किया गया अंतिम संस्कार किशनगढ़ (गुरप्रीत सूर्य)निकटवर्ती गांव बल्लां निवासी तथा दोआबा टाइम और दैनिक सवेरा के पत्रकार गुरप्रीत सिंह गोपी को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनके पिता सरदार बलविंदर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने सगे-संबंधियों और मित्रों को हमेशा के लिए विदा होकर गुरु के चरणों में चले गए। विदेश से उनके पुत्र गुरप्रीत सिंह गोपी के पहुंचने पर दिवंगत आत्मा को सैकड़ों नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर समस्त पत्रकार समुदाय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अरदास के बाद उनके पुत्र गुरप्रीत सिंह ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर पत्रकार समुदाय ने अवतार सिंह कानूगो, नंबरदार संदीप विरदी, पूर्व सरपंच सुखदेव सुखी, जसविंदर बल, अमनदीप हनी, गुरदीप सिंह, सुरजीत पाल, कुलदीप सिंह होठी, संजीव कुमार, संदीप सिंह होठी, बलबीर कुमार लक्की और सुखबीर सिंह आदि ने गुरप्रीत सिंह के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की।
जालंधर: भयंकर सड़क हादसा-कोहरे का कोहराम- पुल पर हवा में लटकी बस
जालंधर (गुरप्रीत सिंह बल्ल) पंजाब में कोहरा से विजिबिलिटी न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। जालंधर में फिल्लौर के पास घने कोहरे के कारण 2 बसें आपस में टकरा गईं। जिससे करीब 2 से 3 लोग जख्मी हुए हैं। ये घटना जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित कस्बा फिल्लौर में हुई है। जब दोनों बसें अंबेडकर चौक के पास स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई बसों को साइड पर करवा दिया था। जिसके बाद हाईवे सुचारु रूप से चलना शुरू हो गया था। जानकारी के अनुसार ये हादसा आज यानी शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे हुआ। पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा विंग जालंधर की ओर से हाईवे पर ड्यूटी के लिए तैनात किए गए एएसआई जसविंदर सिंह सबसे पहले क्राइम सीन पर पहुंचे थे।एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा- घनी धुंध के कारण ये हादसा हुआ है। गनीमत रही कि घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। प्राइवेट बस द्वारा पीछे से यूपी रोडवेज की बस को हिट किया गया है, जिससे ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने सभी यात्रियों को घटना स्थल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उनका इलाज करवा दिया गया है। एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा- क्रेन की मदद से दोनों बसों को साइड पर करवा दिया गया है। जिसके बाद हाईवे को दोबारा से शुरू करवा दिया है।